लाइव न्यूज़ :

सिंधिया की यात्रा के लिए भाजपा के झंडे के रंग में रंगा गया घोड़ा, घोड़े के मालिक को ढूंढ रही पुलिस

By भाषा | Updated: August 21, 2021 19:56 IST

Open in App

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की "जन आशीर्वाद यात्रा" के लिए इंदौर में एक घोड़े को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झंडे के रंग में रंगे जाने के खिलाफ पशु क्रूरता की शिकायत पर पुलिस घोड़े के मालिक की तलाश कर रही है। चश्मदीदों ने बताया कि शहर में बृहस्पतिवार को सिंधिया की जन आशीर्वाद यात्रा में एक घोड़े को भाजपा के झंडे के रंग में रंगकर शामिल किया गया था। इस घोड़े के शरीर पर अंग्रेजी में "बीजेपी" लिखा गया था और उसकी खाल पर पार्टी का चुनाव चिह्न कमल का फूल भी रंगों से उकेरा गया था। चश्मदीदों के मुताबिक यह घोड़ा सिंधिया की यात्रा में उनके "रथ" (विशेष रूप से तैयार चारपहिया वाहन) के आस-पास चल रहा था। अधिकारियों ने बताया कि इस घोड़े की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पशुओं के लिए काम करने वाली संस्था "पीपुल फॉर एनिमल्स" की स्थानीय इकाई की अध्यक्ष प्रियांशु जैन ने संयोगितागंज पुलिस थाने को शिकायत कर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। गौरतलब है कि भाजपा सांसद मेनका गांधी इस संस्था की प्रमुख हैं। संयोगितागंज थाने के प्रभारी राजीव त्रिपाठी ने शनिवार को "पीटीआई-भाषा" को बताया, "हम पीपुल फॉर एनिमल्स की शिकायत पर जांच कर कर रहे हैं। वस्तुस्थिति का पता लगाने के लिए संबंधित घोड़े के मालिक की तलाश की जा रही है।" उन्होंने बताया कि घोडे़ पर क्रूरता की शिकायत को लेकर अभी कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। नवनियुक्त केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सिंधिया ने पश्चिमी मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल के आम लोगों तक पहुंचने के लिए मंगलवार से "जन आशीर्वाद यात्रा" शुरू की थी।उनकी यह तीन दिवसीय यात्रा बृहस्पतिवार को इंदौर में समाप्त हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतवरुण गांधी ने सपरिवार की पीएम मोदी से मुलाकात, प्रशंसा में वरुण ने बांधे तारीफों के पुल; देखें तस्वीरें

विश्व'इमरान खान ज़िंदा और ठीक हैं': पाकिस्तान के पूर्व पीएम की बहन ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनसे मिलने के बाद दिया बयान | VIDEO

भारतHaryana Polls 2024: भाजपा ने मुख्यमंत्री और सात अन्य के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बागियों को किया निष्कासित, देखें लिस्ट

भारतब्लॉग: एक राष्ट्र, एक चुनाव की संकल्पना पर आगे बढ़ना जरूरी

भारतहरियाणा का हो रहा परिवर्तन: कैसे भाजपा के शासन ने भ्रष्टाचार को खत्म किया और योग्यता को दिया बढ़ावा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?