लाइव न्यूज़ :

मंत्रिपरिषद् विस्तार पर दो दिनों के अंदर भाजपा आलाकमान से संदेश मिलने की उम्मीद : बोम्मई

By भाषा | Updated: July 31, 2021 21:04 IST

Open in App

बेंगलुरू, 31 जुलाई कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने शनिवार को कहा कि मंत्रिपरिषद् विस्तार पर उन्हें भाजपा आलाकमान से अगले दो दिनों में संदेश प्राप्त होने की संभावना है और इसे अंतिम रूप देने के लिए वह नयी दिल्ली जाएंगे।

बोम्मई ने कहा, ‘‘आज मैं जे पी नड्डा (भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष) से नहीं मिल पाया, लेकिन कल उनसे मुलाकात की थी। ज्यादा संभावना है कि दो दिनों में वे मुझे संदेश भेजेंगे और फिर इसके बाद दिल्ली जाना होगा। हम मंत्रिपरिषद् को अंतिम रूप देंगे।’’

यह पूछने पर कि क्या दो चरणों में कैबिनेट विस्तार होगा तो उन्होंने संवाददाताओं से यहां कहा कि इस बारे में अभी खुलासा नहीं किया जा सकता है।

बोम्मई दो दिनों के दिल्ली दौरे पर थे जिस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नड्डा, कई केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों और कर्नाटक से केंद्रीय मंत्रिपरिषद् में शामिल मंत्रियों आदि से मुलाकात की।

इस बीच कई विधायकों ने खुलेआम मंत्री बनने की इच्छा जताई है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक रमेश जारकीहोली, एम पी रेणुकाचार्य और मुनीरत्न जैसे कुछ विधायकों ने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बी एस येदियुरप्पा से यहां उनके आवास पर मुलाकात की।

मंत्री पद की मांग करते हुए हावेरी से विधायक नेहारू ओलेकर ने कहा कि उन्हें नई मंत्रिपरिषद् में मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी लड़ाई समाप्त नहीं होगी। यह तीसरा मौका है और मुझे अवसर दिया जाना चाहिए...मुझे विश्वास है कि नेता मुझे आशीर्वाद देंगे।’’

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री के एस ईश्वरप्पा ने कहा कि उन्हें कई फोन आ रहे हैं जिसमें कहा जा रहा है कि येदियुरप्पा के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए था और अब उन्हें कम से कम उपमुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘इस पर आलाकमान को निर्णय करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी