लाइव न्यूज़ :

पुलवामा आतंकी हमलाः सुरक्षाबलों ने तीसरे आतंकी का शव बरामद किया, ऑपरेशन खत्म

By आदित्य द्विवेदी | Updated: January 1, 2018 14:56 IST

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार सुबह आतंकियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के ट्रेनिंग कैंप पर हमला किया था जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे।

Open in App

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में  लैथापोरा सीआरपीएफ ट्रेनिंग कैंप में आतंकियों ने हमला कर दिया। इस हमले में पांच सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। इस मुठभेड़ में रविवार को दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है। सोमवार सुबह से सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया और तीसरे आतंकी का शव भी बरामद कर लिया है। इसी के साथ ऑपरेशन खत्म हो गया है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह कायराना हमला था। हमें अपने जवानों पर गर्व है। उनकी शहादत को जाया नहीं जाने दिया जाएगा।

सीपीआरएफ ट्रे‍निंग कैंप की चार मंजिला इमारत में आतंकियों ने रात 2:10 बजे हमला किया था। पुलवामा के एसपी वैद के मुताबिक पहले एक जवान के शहीद होने और घायल तीन जवानों की हालत स्थिर होने की जानकारी ‌थी, लेकिन बाद में 5 जवानों के शहीद होने की सूचना मिली। 

सीआरपीएफ के प्रवक्ता राजेश यादव ने बताया कि दो आतंकियों  की पहचान द्रूबगाम (पुलवामा) के मंजूर अहमद बाबा और नजीमपुरा (त्राल) के फरदीन अहमद खानडे के तौर पर हुई है। खानडे एक पुलिसकर्मी का बेटा है। तीसरे आतंकी का शव देर रात तक नहीं मिल पाया।

 शहीद जवानों में हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) से निरीक्षक कुलदीप राय, राजौरी (जम्मू कश्मीर) से हेड कांस्टेबल तौफील अहमद, बडगाम (जम्मू कश्मीर) में चांदीपुरा से कांस्टेबल शरीफुद्दीन गनी, चुरु (राजस्थान) के कांस्टेबल राजेंद्र नैन और सुंदरगढ़ (ओड़िशा) के कांस्टेबल पीके पांडा हैं। घायल जवानों में कांस्टेबल नरेंद्र कुमार, मलाम समाधान और माला राम हैं।

खास बात ये है कि इसी बिल्डिंग में सीआरपीएफ सेंटर का एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक भी है। उसमें सीआरपीएफ का कंट्रोल रूम भी है। इतना ही नहीं कैंप 185 बटालियन का मुख्यालय भी है और जम्मू कश्मीर पुलिस ने इस कैंप पर फिदायीन हमले की चेतावनी दी थी, लेकिन उस पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। हाल ही में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए जैश कमांडर नूर त्राली को मार गिराया था। इस हमले को उसी के बदले के रूप में देखा जा रहा है।

 

टॅग्स :राजनाथ सिंहजम्मू कश्मीर समाचारआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप