लाइव न्यूज़ :

मथुरा समेत पूरे देश में होली की मस्ती, राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने दी शुभकामना, केजरीवाल नहीं खेलेंगे होली

By विनीत कुमार | Updated: March 21, 2019 09:01 IST

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी होली की शुभकामना दी है।

Open in App

पूरे देश में होली का त्योहार आज धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मथुरा सहित देश के सभी हिस्सों में लोग रंग और गुलला में सरोबार हैं। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की शुभकामना दी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया, 'होली के शुभ अवसर पर भारत और विदेश में रह रहे सभी देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। रंगों का त्योहार होली वसंत का और समाज में सौहार्द का उत्सव होता है। मेरी कामना है कि यह उत्सव सभी के जीवन में शांति, सुख और समृद्धि लाने वाला हो।' 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सभी को होली की शुभकामना दी। साथ ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी होली की शुभकामना दी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी आज सुबह ट्वीट कर होली की शुभकामना दी  हालांकि, आम आदमी पार्टी की ओर से ट्वीट किया गया कि पुलवामा में शहीद हुए जवानों के सम्मान में केजरीवाल इस बार होली नहीं मनायेंगे। 

मथुरा में होली

मथुरा में करीब एक हफ्ते पहले हुए लट्ठमार होली से शुरू हुई मस्ती का रंग अभी वहां के लोगों पर छाया हुआ है। मथुरा के वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में लोग जमकर होली खेल रहे हैं।  

टॅग्स :होलीनरेंद्र मोदीरामनाथ कोविंदमथुराअमित शाहराहुल गांधीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं