लाइव न्यूज़ :

Holi 2025: मुस्लिमों से होली पर ‘घर में रहने’ को कहा?, भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा-रंग अबीर लग जाए तो बुरा नहीं मानें...

By एस पी सिन्हा | Updated: March 10, 2025 15:03 IST

Holi 2025: बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक ने मुस्लिमों से होली पर ‘घर के अंदर रहने’ और ‘हिंदुओं को बिना किसी बाधा के उनका त्योहार मनाने’ देने की सोमवार को ‘अपील’ की।

Open in App
ठळक मुद्देHoli 2025: होली का त्योहार शुक्रवार को है।Holi 2025: रमजान का महीना भी चल रहा है।Holi 2025: जुमे पर होली का पर्व पड़ रहा है।

पटनाः बिहार विधानसभा के बजट सत्र के सातवें दिन विधानसभा परिसर में भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने बड़ा बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि होली के दिन मुसलमान घर से बाहर ना निकलें अगर घर से बाहर निकल रहे हैं तो अपना कलेजा बड़ा रखें, ताकि यदि कोई आपको रंग लगा दे तो आप बर्दाश्त कर सकें। दरअसल, होली इस बार शुक्रवार को है और दूसरी तरफ मुसलमानों का रमजान चल रहा है। ऐसे में जुमा के दिन होली होने से मुसलमानों के द्वारा आपत्ति जताई जा रही है। जिसको लेकर सियासत भी तेज है।

इस मामले में जब हरिभूषण ठाकुर बचौल से मीडियाकर्मियों ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि जुमा साल में 52 बार आता है और होली साल में एक बार आती है। रंग अबीर उत्साह उमंग की त्योहार है। मुसलमान भाई रंग अबीर को बुरा मानते हैं, इसलिए वो घर पर रहें, अगर करेजा बड़ा हो तो बाहर निकलें। यदि रंग अबीर लग जाए तो बुरा नहीं मानें।

उन्होंने कहा कि अगर अबीर लग जाता है तो मार करते हैं और बेचते हैं तो वो सही। बचौल ने कहा कि मुसलमान हमारे त्योहारों का सामान बेच कर पैसे कमाते हैं तो ठीक है और यदि उनको रंग लग जाए तो मार करते हैं। अगर आप रंग नहीं लगा सकते हैं तो फिर आप सामान भी नहीं बेचिए। उन्होंने कहा कि होली के दिन मुसलमान भाई तब ही घर से बाहर निकलें जब रंग लग जाने पर उन्हें कोई आपत्ति ना हो।

वहीं, बचौल के बयान के बाद मंत्री जमा खान ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे का पर्व होता है। सभी लोगों को मिल जुलकर रहना चाहिए। जहां तक नमाज की बात है तो जुम्मे के दिन लोग मस्जिद में नमाज पढ़ते हैं। उस दिन जो कपड़े पहन कर जाते हैं उसे पर अगर किसी प्रकार का दाग लग जाता है तो वह नमाज नहीं पढ़ते हैं।

इसलिए लोगों को कहा जाता है कि नमाजियों के ऊपर रंग गुलाल नहीं फेकें। लेकिन अगर गलती से किसी के ऊपर लग गया तो कोई बात नहीं है क्योंकि बिहार में सभी लोग भाईचारे के साथ रहते और सभी त्योहार भाईचारे के साथ ही मनाया जाता है।

टॅग्स :होलीBihar BJPमुस्लिम लॉ बोर्डपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा