लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया बन रहा है आतंकवादियों का हथियार, निर्मम हत्या करके अपलोड कर रहे हैं वीडियो

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 20, 2018 07:45 IST

हाल में ही अपहरण के बाद निर्मम हत्या करने के बाद आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने सोशल मीडिया पर दो वीडियो अपलोड कर दिया. सोशल मीडिया के इन एकाउंट्स की जाँच हो रही है.

Open in App

श्रीनगर, 20 नवंबर: कश्मीर पुलिस सोशल मीडिया के उन खातों की जांच कर रही है जिन पर आतंकवादियों द्वारा हाल ही में की गई लोगों की हत्याओं के वीडियो डाले गए. पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) एस. पी. पाणी ने सोमवार को बताया कि आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने दो ऐसे वीडियो जारी किए हैं, जिसमें उनके संगठन के लोग दो अपहृत लोगों की हत्या करते दिख रहे हैं.

पाणी ने कहा, ''ये अपराध (आतंकवादियों द्वारा कैमरे के सामने की जा रही हत्याएं) आतंक फैलाने वाले और भयानक अपराध हैं. सोशल मीडिया पर उनका प्रचार भी एक अपराध है. इस संबंध में और इस तरह की सामग्री का प्रचार करने वालों के खिलाफ पहले से ही एक मामला दर्ज है. हम उनकी जांच कर रहे हैं.'' हुमामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान को पुष्पांजलि देने के बाद आईजीपी ने पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही.

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार रात काकापोरा इलाके में सीआरपीएफ शिविर पर हुए आतंकवादी हमले में हेड कांस्टेबल चंद्रिका प्रसाद की मौत हो गई थी. पाणी ने कहा कि पुलिस ऐसी वीडियो का प्रचार करने वाले लोगों को पकड़ने के लिए सेवा प्रदाताओं से सहयोग ले रही है. उन्होंने कहा, ''मुझे विश्वास है कि सेवा प्रदाताओं और अन्य के सहयोग से हम उन्हें पकड़ने में कामयाब रहेंगे.'' आतंकवादियों के लिए छुपकर काम करने वाली दो महिलाओं की गिरफ्तारी के सवाल पर आईजीपी ने कहा कि पुलिस उनकी भूमिका की जांच कर रही है. उन्होंने कहा, ''जांच जारी है. जांच पूरी होने पर जानकारी साझा की जाएगी.''

टॅग्स :आतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

विश्वPakistan: ईद की नमाज़ के बाद, अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बिलाल आरिफ सलफ़ी को मारी गोली, VIDEO

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं