लाइव न्यूज़ :

पुलिस हिरासत में चार अप्रैल तक भेजा गया हिजबुल मुजाहिदीन आतंकवादी नवीद मुश्ताक

By भाषा | Updated: March 28, 2020 16:33 IST

पुलिस ने अदालत से कहा कि वह और मामले के अन्य आरोपी दिल्ली तथा देश के अन्य हिस्सों में आतंकी हमले को अंजाम देने तथा सुरक्षा प्राप्त लोगों की हत्या करने की साजिश रच रहे थे। पुलिस उपाधीक्षक सिंह को हिजबुल के दो आतंकवादियों को अपने वाहन से कथित तौर पर ले जाने को लेकर पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली की एक अदालत ने जम्मू-कश्मीर के पुलिस अधिकारी दविन्दर सिंह की गिरफ्तारी से संबंधित मामले में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी को चार अप्रैल तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।पुलिस उपाधीक्षक सिंह को हिजबुल के दो आतंकवादियों को अपने वाहन से कथित तौर पर ले जाने को लेकर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 

नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के पुलिस अधिकारी दविन्दर सिंह की गिरफ्तारी से संबंधित मामले में हिजबुल मुजाहिदीन (Hizbul Mujahideen) के एक कथित आतंकवादी को चार अप्रैल तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। विशेष न्यायाधीश गुरविंदर पाल सिंह ने सैयद नवीद मुश्ताक को शुक्रवार को चार अप्रैल तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। 

इससे पहले, पुलिस ने अदालत से कहा कि वह और मामले के अन्य आरोपी दिल्ली तथा देश के अन्य हिस्सों में आतंकी हमले को अंजाम देने तथा सुरक्षा प्राप्त लोगों की हत्या करने की साजिश रच रहे थे। पुलिस उपाधीक्षक सिंह को हिजबुल के दो आतंकवादियों को अपने वाहन से कथित तौर पर ले जाने को लेकर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 

उसे जनवरी में जम्मू कश्मीर पुलिस ने निलंबित कर दिया था। मुश्ताक की हिरासत मांगते हुए पुलिस ने आरोप लगाया कि आरोपी शोपियां जिले का हिजबुल कमांडर है और उसका आका पाकिस्तान में है। दिल्ली पुलिस का विशेष प्रकोष्ठ जम्मू कश्मीर की हीरानगर जेल से सिंह को दिल्ली लाया था। 

टॅग्स :आतंकवादीजम्मू कश्मीरकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब