लाइव न्यूज़ :

उत्तरी कश्मीर में फिर से पांव पसारने की कोशिश में हिज्बुल मुजाहिद्दीन: सेना

By भाषा | Updated: September 5, 2020 19:49 IST

उत्तरी कश्मीर रेंज के डीआईजी ने कहा कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के पट्टन के येदिपुरा इलाके में शुक्रवार को मार गिराए गए तीन आतंकी हिज्बुल मुजाहिद्दीन से जुड़े थे।

Open in App
ठळक मुद्देसेना ने शनिवार को कहा कि हिज्बुल मुजाहिद्दीन उत्तरी कश्मीर में फिर से पांव पसारने का प्रयास कर रहा है। एक दिन पहले ही बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन के तीन आतंकियों को मार गिराया था ।

श्रीनगर: सेना ने शनिवार को कहा कि हिज्बुल मुजाहिद्दीन उत्तरी कश्मीर में फिर से पांव पसारने का प्रयास कर रहा है। एक दिन पहले ही बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन के तीन आतंकियों को मार गिराया था । पुलिस उप महानिरीक्षक (उत्तरी कश्मीर रेंज) मोहम्मद सुलेमान चौधरी ने सेना की राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडर सेक्टर-10 ब्रिगेडियर एन के मिश्रा के साथ संयुक्त तौर पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद उत्तरी कश्मीर में हिज्बुल मुजाहिद्दीन के आतंकवादी मारे गए ।

हालिया वर्षों में केवल लश्कर ए तैयबा और जैश ए मोहम्मद के आतंकी मारे गए हैं । सैन्य अधिकारी ने बताया, ‘‘(उत्तरी कश्मीर में) आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन की गतिविधि बहुत कम है। ऐसा लगता है कि हिज्बुल फिर से उत्तरी कश्मीर में पांव पसारने की फिराक में है । ’’

हालांकि, उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल सतर्क हैं और उत्तरी कश्मीर में फिर से पांव पसारने के आतंकी संगठन के मंसूबे को नाकाम करने के लिए तैयार हैं। ब्रिगेडियर मिश्रा ने कहा, ‘‘अगर (आतंकियों में से) कोई मुख्यधारा में आना चाहता है तो हमेशा उनका स्वागत किया जाएगा लेकिन कोई आतंकी बनना चाहता है तो उसे कोई मौका नहीं मिलेगा ।’’

उत्तरी कश्मीर रेंज के डीआईजी ने कहा कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के पट्टन के येदिपुरा इलाके में शुक्रवार को मार गिराए गए तीन आतंकी हिज्बुल मुजाहिद्दीन से जुड़े थे। उन्होंने कहा, ‘‘मारे गए दो आतंकी स्थानीय थे और उनकी पहचान रावतपुरा, डेलिना के शफाकत अली खान और बारामूला के हन्नान बिलाल सोफी के तौर पर हुई । तीसरे आतंकी की पहचान नहीं हो पायी है । ’’

चौधरी ने कहा कि मुठभेड़ स्थल से दो एके-47 राइफल, चार मैग्जीन, एक पिस्तौल और पिस्तौल की दो मैग्जीन के साथ अन्य सामग्री बरामद की गयी। उन्होंने कहा कि आतंकी एक मकान में छिपे हुए थे और बच्चों समेत 12 नागरिकों को बंधक बना लिया था । इसलिए सोच-समझकर अभियान चलाया गया क्योंकि पहली प्राथमिकता नागरिकों को सुरक्षित निकालना था। सेना के एक मेजर और जम्मू कश्मीर पुलिस के दो विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) घायल हो गए लेकिन उनकी हालत स्थिर है । 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम