लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में गाजी हैदर बना हिजबुल का नया कमांडर, जनरल केजेएस ढिल्लों बोले- 'कितने गाजी आए, कितने गाजी गए'

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 11, 2020 07:43 IST

कश्मीर के पुलवामा जिले में 6 मई को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का शीर्ष कमांडर रियाज नाइकू मारा गया था। नाइकू पिछले आठ वर्षों से फरार था और 12 लाख का इनामी भी था।

Open in App
ठळक मुद्दे केजेएस ढिल्लों ने कमांडर रहते हुए कश्मीर घाटी में कई आतंक विरोधी गतिविधियों और घुसपैठ विरोधी ऑपरेशन्स की अगुवाई की है।कश्मीर में इन दिनों खूब चर्चा है कि हिजबुल मुजाहिदीन ने गाजी हैदर को अपना नया कमांडर बनाया है।

नई दिल्ली:  पिछले कुछ दिनों से ऐसी रिपोर्ट आ रही है कि हिजबुल मुजाहिदीन ने गाजी हैदर को कश्मीर में अपना नया कमांडर बनाया है। इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए  डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी के चीफ और आर्मी की 15वीं कोर के पूर्व कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने ट्वीट किया है। लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने चुटकी लेते हुए ट्वीट किया है, - कितने गाजी आए और कितने गाजी गए। केजेएस ढिल्लों ने कमांडर रहते हुए कश्मीर के कई महत्वपूर्ण ऑपरेशन्स में अहम भूमिक निभाई है।

पुलवामा हमले के समय भी श्रीनगर में स्थित आर्मी की 15वीं कोर के कमांडर केजेएस ढिल्लों ही थे। कश्मीर में इन दिनों खूब चर्चा है कि हिजबुल मुजाहिदीन ने गाजी हैदर को अपना नया कमांडर बनाया है। 

6 मई को दक्षिण कश्मीर में हुई मुठभेड़ में मारा गया था हिजबुल का शीर्ष कमांडर रियाज नाइकू 

कश्मीर के पुलवामा जिले में 6 मई को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का शीर्ष कमांडर रियाज नाइकू मारा गया। नाइकू पिछले आठ वर्षों से फरार था। पुलिस ने बताया था कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर एहतियाती उपाय के तौर पर घाटी में पहले ही मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी थीं। उन्होंने बताया कि यहां लोगों की आवाजाही पर भी सख्त पांबदी है। 

अधिकारियों ने कहा था कि प्रतिबंधित संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के ऑपरेशनल कमांडर रियाज नाइकू को पुलवामा के बेघपोरा गांव में घेर लिया गया। यह उसका पैतृक गांव था। पुलिस के एक प्रवक्ता ने पहले यह खबर दी थी कि एक शीर्ष आतंकी कमांडर और उसके एक साथी के साथ मुठभेड़ जारी है लेकिन उसकी पहचान उजागर नहीं की थी। बाद में अधिकारियों ने खुलासा किया था कि यह कमांडर 12 लाख का इनामी रियाज नाइकू था। उन्हें नाइकू की पिछले आठ वर्षों से तलाश थी। जुलाई 2016 में आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद नाइकू आतंकी संगठन का कमांडर बन गया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए