आज ही के दिन इंदिरा गांधी के हत्यारों को दी गयी थी फांसी, जानिए 6 जनवरी के इतिहास में दर्ज घटनाएं

By भाषा | Published: January 6, 2019 12:57 PM2019-01-06T12:57:22+5:302019-01-06T12:57:22+5:30

भारतीय हरफनमौला क्रिकेटर कपिल देव का जन्‍म इसी दिन हुआ था। उन्हीं की कप्तानी में 1983 में भारतीय टीम ने विश्वकप जीता।

history of January 6 Today given Indira Gandhi's killers hanging | आज ही के दिन इंदिरा गांधी के हत्यारों को दी गयी थी फांसी, जानिए 6 जनवरी के इतिहास में दर्ज घटनाएं

आज ही के दिन इंदिरा गांधी के हत्यारों को दी गयी थी फांसी, जानिए 6 जनवरी के इतिहास में दर्ज घटनाएं

देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या में शामिल सतवंत सिंह और केहर सिंह को इसी दिन फांसी दी गई थी। सतवंत सिंह और बेअंत सिंह इंदिरा गांधी के सुरक्षा कर्मी थे, जिन्होंने 31 अक्टूबर, 1984 को सरकारी आवास पर उन्हें गोली मार दी थी। इस षड्यंत्र में केहर सिंह भी शामिल था। बेअंत सिंह को उसी वक्त अन्य सुरक्षा कर्मियों ने मार गिराया था।

इस तारीख से जुड़़ी कुछ और महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है :- 1664 : छत्रपति शिवाजी महाराज ने सूरत पर हमला किया।

1885 : आधुनिक भारत के दिग्गज हिंदी लेखक भारतेंदु हरिश्‍चंद्र का निधन।

1928: भारतीय नाटककार और रंगमंचकर्मी विजय तेंदुलकर का जन्म।

1959: भारतीय हरफनमौला क्रिकेटर कपिल देव का जन्‍म इसी दिन हुआ था। उन्हीं की कप्तानी में 1983 में भारतीय टीम ने विश्वकप जीता।

1966: ऑस्कर विजेता भारतीय संगीतकार ए आर रहमान का जन्म। 1977 : संगीत कंपनी ईएमआई ने रॉक बैंड 'सेक्स पिस्टल्स' के सार्वजनिक तौर पर खराब बर्ताव की वजह से उनके साथ करार रद्द किया। 1989 : इंदिरा गांधी की हत्या के दोषियों सतवंत सिंह और केहर सिंह को फाँसी दी गई।

1992 : अमरीकी सरकार ने इसी दिन स्तन प्रतिरोपण पर रोक लगाई थी। 

English summary :
Today in history: Important events and facts of 6th January in history. Satwant Singh and Kehar Singh, who were involved in the assassination of former Prime Minister Indira Gandhi, were hanged on this day. Satwant Singh and Beant Singh were the security personnel of Indira Gandhi, who shot Indira Gandhi on October 31, 1984. Kehar Singh was also involved in this conspiracy on Assassination of Indira Gandhi.


Web Title: history of January 6 Today given Indira Gandhi's killers hanging

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे