लाइव न्यूज़ :

हिसार प्रशासन किसानों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने पर राजी

By भाषा | Updated: May 25, 2021 01:26 IST

Open in App

हिसार (हरियाणा), 24 मई हिसार जिला प्रशासन ने 16 मई को यहां कोविड अस्पताल के उद्घाटन के बाद पुलिस और किसानों के बीच हुई झड़प को लेकर किसानों के खिलाफ दर्ज सभी मामले वापस लेने पर सोमवार को राजी हो गया।

जिला प्रशासन और विभिन्न किसान संघों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के बाद इस आशय का फैसला लिया गया।

किसान नेताओं ने दावा किया कि बैठक में किसानों की अन्य कई मांगें भी मानी गयी हैं।

हरियाणा, पंजाब, राजस्थान सहित अन्य जगहों से अपने नेताओं की अपील पर हजारों की संख्या में किसान सोमवार को हिसार पहुंचे थे और 16 मई की झड़प को लेकर दर्ज आपराधिक मामलों के खिलाफ प्रदर्शन किया।

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि बातचीत समाप्त होने के बाद किसानों ने अपना प्रदर्शन खत्म करने की भी घोषणा की है।

भाकियू के हरियाणा अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि प्रशासन के साथ बैठक में किसानों के खिलाफ दर्ज सभी मामले वापस लिये जाने पर सहमति बनी और प्रशासन ने इस उद्देश्य से कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के लिये एक महीने का समय मांगा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब