लाइव न्यूज़ :

हिंदू सेना की सलमान खुर्शीद की पुस्तक पर प्रतिबंध लगाने की मांग

By भाषा | Updated: November 12, 2021 20:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर दक्षिणपंथी समूह हिंदू सेना ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की पुस्तक ‘‘सनराइज ओवर अयोध्या: नेशनहुड इन आवर टाइम्स’’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी समूहों के जिहादी इस्लाम से करने वाले उनके बयान से हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लिखे पत्र में हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने कहा कि किताब में की गई तुलना हिंदू धर्म को बदनाम करने का प्रयास है।

खुर्शीद की टिप्पणी के खिलाफ दो अधिवक्ता पहले ही पुलिस में शिकायत दर्ज करा चुके हैं, जबकि भाजपा के कई नेताओं ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

गुप्ता ने अपने पत्र में कहा, ‘‘हिंदुत्व या हिंदू धर्म की तुलना आतंकी संगठन आईएसआईएस और बोको हराम से करने वाली यह किताब हिंदू धर्म को बदनाम करने का एक प्रयास है। किताब में इस तरह के बयान किताब को प्रचार दिला सकते हैं लेकिन इससे सामाजिक एकता को नुकसान पहुंचता है। इससे देश और पूरी दुनिया में रहने वाले लाखों हिंदुओं की भावनाओं आहत होती हैं।’’

उन्होंने पत्र में लिखा है, ‘‘इसलिए, मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया इस मामले को देखें और पुस्तक के प्रकाशन या प्रसार और बिक्री पर रोक लगाएं तथा पुस्तक पर प्रतिबंध लगाएं या लागू भारतीय कानूनों के अनुसार उचित कार्रवाई करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह