लाइव न्यूज़ :

जंतर मंतर पर सांप्रदायिक नारे लगाने के आरोप में हिंदू रक्षा दल का प्रमुख गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 31, 2021 17:11 IST

Open in App

राष्ट्रीय राजधानी में जंतर मंतर पर आठ अगस्त को एक रैली में सांप्रदायिक नारे लगाने के आरोपी हिंदू रक्षा दल के प्रमुख भूपिंदर तोमर उर्फ पिंकी चौधरी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। चौधरी सोमवार को एक वीडियो में अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार करते नजर आये थे। उन्होंने वीडियो में दावा किया था कि वह मंगलवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करेंगे और जांच में सहयोग करेंगे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि चौधरी मंदिर मार्ग पुलिस थाने के बाहर मौजूद थे, जहां से उन्हें मंगलवार अपराह्र लगभग ढाई बजे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के सामने आने के बाद एक मामला दर्ज किया था। वीडियो में देखा जा सकता था कि आठ अगस्त को यहां जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर मुस्लिम विरोधी नारे लगाये जा रहे है। दिल्ली पुलिस इस मामले में आठ लोगों उत्तम उपाध्याय, अश्विनी उपाध्याय, प्रीत सिंह, दीपक सिंह, दीपक कुमार, विनोद शर्मा, विनीत बाजपेयी और सुशील तिवारी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। चौधरी की गिरफ्तारी के लिए राष्ट्रीय राजधानी और पड़ोसी राज्यों में छापेमारी की जा रही थी। सोमवार को सामने आए वीडियो में चौधरी ने कहा, ‘‘न तो मैंने और न ही मेरे संगठन में किसी और ने जंतर-मंतर पर कुछ गलत किया है। मैं अदालत का सम्मान करता हूं और 31 अगस्त को दोपहर लगभग 12 बजे कनॉट प्लेस पुलिस थाने में आत्मसमर्पण करूंगा।’’ चौधरी ने कहा, ‘‘अदालत में जाने का हर व्यक्ति को अधिकार है और मैंने वही किया। मेरे खिलाफ सभी आरोप झूठे और निराधार हैं। मैंने अपना जीवन हिंदू धर्म और हिंदुत्व के लिए समर्पित कर दिया है। जब तक मैं जीवित हूं, मैं अपने धर्म के लिए काम करना जारी रखूंगा।’’ दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को चौधरी को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया था। इस महीने की शुरुआत में यहां की एक सत्र अदालत ने भी चौधरी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप