Hindi Diwas 2022: दुनियाभर में हो रहा है हिन्दी का बोलबाला, जानिए हिन्दी दिवस से जुड़े 10 तथ्य

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 12, 2022 12:47 PM2022-09-12T12:47:18+5:302022-09-12T12:53:17+5:30

भारत में पहला हिन्दी दिवस 14 सितंबर, 1953 को मनाया गया था और इसी दिन आधिकारिक तौर पर यह मान्यता दी गई कि 14 सितंबर को हर साल हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

Hindi Diwas 2022 know 10 important facts of Hindi diwas | Hindi Diwas 2022: दुनियाभर में हो रहा है हिन्दी का बोलबाला, जानिए हिन्दी दिवस से जुड़े 10 तथ्य

Hindi Diwas 2022: दुनियाभर में हो रहा है हिन्दी का बोलबाला, जानिए हिन्दी दिवस से जुड़े 10 तथ्य

Highlightsसंविधान के अनुच्छेद 343 में हिन्दी को आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दी गईभारत में पहला हिन्दी दिवस 14 सितंबर, 1953 को मनाया गयासाल 1975 में 10 जनवरी को नागपुर में विश्व हिन्दी सम्मेलन आयोजित किया गया

1. Hindi Diwas 2022:हिन्दी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। साल 1949 इसी तारीख को संविधान सभा ने हिन्दी को देश की आधिकारिक भाषा के रूप में अंगीकार किया था। इसलिए 14 सितंबर को हर साल हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है। अनुच्छेद 343 में हिन्दी को आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दी गई थी।

2. भारत में पहला हिन्दी दिवस 14 सितंबर, 1953 को मनाया गया था और इसी दिन आधिकारिक तौर पर यह मान्यता दी गई कि 14 सितंबर को हर साल हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 14 सितंबर को हिन्दी दिवस मनाने का फैसला किया था।

3. वहीं दुनिया के देशों में हिन्दी के प्रचार प्रसार के लिए 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस मनाया जाता है। साल 1975 में 10 जनवरी को नागपुर में विश्व हिन्दी सम्मेलन आयोजित किया गया था। इसमें 30 देशों के 122 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था।

4. हिन्दी भाषा को लेकर देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने कहा था, "हिन्दी चिरकाल से ऐसी भाषा रही है जिसने मात्र विदेश होने के कारण किसी शब्द का बहिष्कार नहीं किया।" जबकि कमलापति त्रिपाठी ने हिन्दी भाषा को भारतीय संस्कृति की आत्मा कहा है। 

5. यदि हम इसकी उत्पत्ति के बारे में बात करें तो हिन्दी संस्कृत भाषा पर आधारित है। हिन्दी को यह नाम फारसी शब्द हिन्द से मिला है, जिसका मतलब सिन्धु नदी का देश होता है।

6. देश के अधिकांश राज्यों में हिन्दी बोली, लिखी और समझी जाती है। देश में ही नहीं, बल्कि अन्य देशों में भी हिन्दी का बोलबाला है। यह समृद्ध भाषा भारत के अलावा, यूएई, न्यूजीलैंड, मॉरीशस, फिजी, सुरीनाम, गुयाना, त्रिनिडाड एंड टोबैगो, बांग्लादेश, पाकिस्‍तान, नेपाल, अमेरिका, यूके, जर्मनी जैसे देशों में भी बोली जाती है। 

7. दुनियाभर में हुआ हिन्दी भाषा का विस्तार भारत की एक सॉफ्ट पॉवर है। इसमें अप्रवासी भारतीयों से लेकर सरकार, देश के राजनेता और हिन्दी सिनेमा का महत्वपूर्ण योगदान माना जा सकता है। 

8. एक आंकड़ों के अनुसार, दुनियाभर में 420 मिलियन से अधिक लोग पहली भाषा के रूप में हिन्दी बोलते हैं और वहीं लगभग 120 मिलियन लोग इसे दूसरी भाषा के रूप में बोलते हैं। 
 
9. विश्व पटल पर हिन्दी के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ता जा रहा है दुनियाभर के कई विश्वविद्यालयों में हिन्दी को पढ़ाया जा रहा है। हिन्दी पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली पांच भाषाओं में से एक है। 

10. देश में हिन्दी राजभाषा तो है लेकिन यह राष्ट्र भाषा नहीं है। क्योंकि भारत विविधताओं का देश है, जहां अनेक बोली और भाषाओं का चलन है। यहां हर राज्य की अपनी राजनैतिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान है।

Web Title: Hindi Diwas 2022 know 10 important facts of Hindi diwas

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे