लाइव न्यूज़ :

हिंदी सिनेमा जाति के मुद्दों पर मौन रहना पसंद करता है: अमोल पालेकर

By भाषा | Updated: August 18, 2021 23:35 IST

Open in App

फिल्म '200-हल्ला हो' से 12 साल के लंबे अंतराल के बाद फिल्मों में वापसी कर रहे दिग्गज अभिनेता अमोल पालेकर का मानना ​​है कि हिंदी सिनेमा में जाति को एक मुद्दे के रूप में शायद ही कभी उठाया जाता है क्योंकि यह पारंपरिक रूप से मनोरंजक मुद्दा नहीं है। फिल्म '200-हल्ला हो' एक दलित महिलाओं की सच्ची कहानी से प्रेरित है, जिसने एक बलात्कारी पर खुली अदालत में हमला किया था। सार्थक दासगुप्ता द्वारा निर्देशित और दासगुप्ता और गौरव शर्मा द्वारा सह-लिखित फिल्म, 200 दलित महिलाओं की नजरों के माध्यम से यौन हिंसा, जाति उत्पीड़न, भ्रष्टाचार और कानूनी खामियों के मुद्दों को छूती है। 1970 के दशक में 'रजनीगंधा', 'चितचोर', 'छोटी सी बात', 'गोल माल' जैसी हिंदी फिल्मों के नायक पालेकर ने कहा कि निर्माता आमतौर पर ऐसे 'परेशान करने वाले' विषयों से कतराते हैं। पालेकर ने एक ईमेल साक्षात्कार में पीटीआई-भाषा को बताया, “इस फिल्म की कहानी में जाति के मुद्दों को उठाया गया है जो भारतीय सिनेमा में अदृश्य रहे हैं। इस तरह के विषय परेशान करने वाले होते हैं और परंपरागत रूप से 'मनोरंजक' नहीं होते हैं। निर्माता अपनी सिनेमाई यात्रा के दौरान इस तरह की फिल्मों को बनाने से कतराते हैं।” मराठी और तमिल सिनेमा में जाति के मुद्दों को सफलतापूर्वक उठाया गया है। नागराज मंजुले की "फंदरी" और "सैराट" और पा रंजीत की "काला" और "सरपट्टा परंबरई" जैसी फिल्मों में इसे दिखाया गया है। नीरज घेवान की "मसान" और "गीली पुच्ची" को छोड़कर, हिंदी मुख्यधारा के सिनेमा में, जाति का मुद्दा काफी हद तक अदृश्य रहा है। नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म "अजीब दास्तां" में इसे दिखाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की8.4 IMDb रेटिंग वाली ये फिल्म देखी क्या? Netflix पर ट्रेंड कर रही No.1

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीइस हफ्ते OTT पर क्या देखें? Aspirants 3, One Piece 2 समेत 7 नई फिल्में और वेब सीरीज

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी