लाइव न्यूज़ :

हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में हुए झड़प के मामले में राहुल गांधी के खिलाफ दिया केस दर्ज करने का आदेश

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 23, 2024 13:53 IST

हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को पुलिस को आदेश दिया है कि वो गुवाहाटी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देहिमंत बिस्वा सरमा ने पुलिस को राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया हैकांग्रेस कार्यकर्ताओं और असम पुलिस के बीच मंगलवार को गुवाहाटी में झड़प हई है सीएम सरमा ने राहुल के खिलाफ "भीड़ को उकसाने" के आरोप में केस दर्ज करने आदेश दिया है

गुवाहाटी:असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को पुलिस को आदेश दिया है कि वो गुवाहाटी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार सीएम सरमा ने राहुल गांधी के विरुद्ध कथित तौर पर "भीड़ को उकसाने" के लिए आरोपी बनाये जाने का आदेश दिया है।

गुवाहाटी में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की घटना सामने आई है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए कहा है कि आज असम के गुवाहाटी में प्रवेश कर रही 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को पहले रोका गया और फिर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लाठियों से पीटा गया।

कांग्रेस ने कहा, "घायल कार्यकर्ताओं के मुताबिक, पुलिस के साथ BJP के गुंडे भी थे, जिन्होंने उनपर डंडे चलाए। याद रहे.. हम इससे रुकने वाले नहीं। ये यात्रा जन-जन की यात्रा है। ये अन्याय के खिलाफ न्याय की यात्रा है।"

पार्टी की ओर से एक अन्य पोस्ट में कहा है गया, "असम में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को बैरिकेड लगाकर रोक दिया गया है। 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की बुलंद आवाज से डरी-सहमी असम सरकार ऐसी कायर और शर्मनाक हरकतों से बाज नहीं आ रही। BJP ये न भूले कि ये जनता की आवाज है, इसे किसी भी कीमत पर कुचला और दबाया नहीं जा सकता। हमारी राह के ये कांटे, हमारी हिम्मत को और बढ़ा रहे हैं, हमें और मजबूत कर रहे हैं। हम किसी से डरने वाले नहीं हैं। 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' जारी है...।"

टॅग्स :हेमंत विश्व शर्माराहुल गांधीकांग्रेसGuwahatiअसम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष