लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विश्वविद्यालय में जल्दी ही बनेगा हिमालयी संग्रहालय

By भाषा | Updated: August 18, 2021 16:18 IST

Open in App

दिल्ली विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रोफेसर पी सी जोशी ने कहा है कि विश्वविद्यालय परिसर में जल्दी ही एक हिमालयी संग्रहालय बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय पर्वतीय श्रृंखला के भविष्य को लेकर चिंतित है। जोशी ने मंगलवार को हिमालय के भविष्य के विषय पर आधारित एक वेबिनार को संबोधित करते हुए बताया कि विश्वविद्यालय ने हिमालय को उच्च प्राथमिकता देते हुए उसके सभी पक्षों पर अनुसंधान के लिए ‘सेंटर फॉर हिमालयन स्टडीज’ स्थापित किया है। उन्होंने कहा, “शीघ्र ही, हम परिसर में एक हिमालयी संग्रहालय स्थापित करेंगे। विश्वविद्यालय से सभी प्रकार की आवश्यक सहायता दी जाएगी।” वेबिनार में लद्दाख के इंजीनियर और विशेषज्ञ सोनम वांगचुक ने कहा कि आने वाले सालों में किसी विदेशी सेना से बड़ा खतरा नहीं है बल्कि जलवायु परिवर्तन से है। वेबिनार में ‘सेंटर फॉर हिमालयन स्टडीज’ के संस्थापक निदेशक दीनबंधु साहू और पर्यावरणविद अनिल प्रकाश जोशी ने भी अपने विचार रखे। दिल्ली विश्वविद्यालय और लद्दाख विश्वविद्यालय के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गए थे जिसके तहत संग्रहालय की स्थापना की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNamaz Row at Lal Baradari: लाल बारादरी में नमाज अदा करने पर लखनऊ विश्वविद्यालय ने 13 छात्रों को भेजा नोटिस, 50,000 रुपये का बॉन्ड भरने का दिया आदेश

भारतगलगोटिया प्रकरण से क्या कोई सीख लेगी सरकार ?

भारतचीनी रोबो डॉग विवाद के बाद गलगोटिया यूनिवर्सिटी AI समिट से बाहर, भारत सरकार का एक्शन

भारतदिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक महीने के लिए कैंपस में विरोध प्रदर्शन और जुलूस पर लगाया बैन, जानिए क्यों

ज़रा हटके'मेरी झोपड़ी के भाग' पर झूमे छात्र?, रामजस कॉलेज में भजन क्लबिंग का नया ट्रेंड शुरू, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील