लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति गंभीर: कांग्रेस विधायक

By भाषा | Updated: March 10, 2021 20:46 IST

Open in App

शिमला, 10 मार्च कांग्रेस विधायक हर्षवर्धन चौहान ने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति नाजुक है लेकिन विधानसभा में पेश किए गए बजट में संसाधन जुटाने का कोई जिक्र ही नहीं है।

विधानसभा में बजट पर हो रही चर्चा में हिस्सा लेते हुए कांग्रेस विधायक ने बुधवार को कहा कि प्रदेश पर कर्ज का बोझ 61000 करोड़ रुपये के पार चला गया है जबकि कर्मचारियों को अभी तक नये वेतन आयोग का लाभ प्रदान नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) दिन-ब-दिन घट रहा है जबकि सरकार के खर्चे बढ़ रहे हैं और राजस्व घट रहा है।

विधायक ने दावा किया कि इस हालत में भी मंत्रियों को 35-35 लाख रुपये की कारें उपलब्ध कराई गई हैं।

चौहान ने कहा कि राज्य की सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि शिक्षित युवकों को रोजगार नहीं मिल रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश में सिर्फ दो विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को नौकरियां मुहैया कराई गई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूरे प्रदेश पर ध्यान देने का आग्रह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

भारत अधिक खबरें

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?