लाइव न्यूज़ :

Himachal Pradesh ki khabar: कोरोना वायरस के बीच भूकंप से कांपा चंबा, चार दिन में सातवीं बार भूकंप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 30, 2020 15:35 IST

मौसम विज्ञान विभाग ने यहां बताया कि भूकंप से जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। शिमला मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक मनमोहन सिंह से बताया कि भूकंप के झटके सुबह11 बज कर 41 मिनट पर महसूस किए गए।

Open in App
ठळक मुद्देकेन्द्र चंबा से उत्तरपूर्व में पांच किलोमीटर की गहराई पर था। आस पास के क्षेत्रों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। गौरतलब है कि चंबा जिले में चार दिन में सातवीं बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। 

शिमलाः हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सोमवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई। पिछले चार दिन में सातवीं बार यहां भूकंप के झटके लगे हैं।

मौसम विज्ञान विभाग ने यहां बताया कि भूकंप से जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। शिमला मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक मनमोहन सिंह से बताया कि भूकंप के झटके सुबह11 बज कर 41 मिनट पर महसूस किए गए।

इसका केन्द्र चंबा से उत्तरपूर्व में पांच किलोमीटर की गहराई पर था। आस पास के क्षेत्रों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। गौरतलब है कि चंबा जिले में चार दिन में सातवीं बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। 

कोरोना महामारी के बीच भूंकप से कांपा पूर्वी इंडोनेशिया

कोरोना वायरस महामारी के बीच इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के कई हिस्सों में शनिवार देर रात को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। कोरोना वायरस खतरे के कारण दूरी बनाए रखने की अपील को नजरअंदाज करते हुए लोग भूकंप के चलते घरों से भागने को मजबूर हुए।

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के मुताबिक, 5.8 तीव्रता वाला भूकंप सुलावेसी प्रांत के पेंडोलो शहर से 64 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता अगस विबोवो ने कहा कि भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

हालांकि, पालू शहर में डर के कारण अनेक लोग ऊपरी स्थानों की ओर भागे। इससे लोगों में दो साल पहले आए 7.5 तीव्रता के भूकंप के बाद आई सुनामी की याद ताजा हो गई, जिसमें करीब 4,000 लोगों की मौत हो गई थी। विबोवो ने कहा कि मलबा गिरने से दो लोग घायल हो गए और सिगी जिले के कुलावी गांव में दो घर भी ढह गए। 

टॅग्स :भूकंपहिमाचल प्रदेशकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं