लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश: कांगडा जिले में स्कूल बस खाई में गिरने से 26 बच्चों सहित 29 की मौत

By स्वाति सिंह | Updated: April 9, 2018 20:01 IST

हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने हादसे में मृतकों के परिजनों को 5 लाख मुआवजा देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने मामले की की मैजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए है ।  

Open in App

शिमला, 9 अप्रैल: हिमाचल प्रदेश के कांगडा जिले में सोमवार को सड़क हादसे में एक स्कूल बस 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। बस में लगभग 35 बच्चों समेत 40 लोग सवार थे। घटना में 26 बच्चों सहित 29 लोगों के मौत होने की खबर है। इसके अलावा कई के घायल होने की खबर है।  blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en">

Himachal Pradesh Chief Minister Jairam Thakur has announced Rs 5 lakhs each for the family of the accident victims. A total of 29 people have died in the school bus accident in Kangra. (file pic) pic.twitter.com/aESVu9rC3u

— ANI (@ANI) April 9, 2018

बताया जा रहा है कि मारे गए बच्चे नर्सरी से पांचवीं तक के छात्र हैं। उन सभी बच्चों की उम्र 10 साल से कम है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घायल बच्चों को पठानकोट के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है।  राहत और बचाव का कार्य जारी है।  

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने हादसे में मृतकों के परिजनों को 5 लाख मुआवजा देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने मामले की की मैजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए है।

सीएम जयराम ठाकुर ने घटना पर दुःख जताते हुए ट्वीट किया ''नूरपुर के मलकवाल में स्कूली बस के हादसे का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ।  इस हादसे का हम सभी को गहरा शोक है और मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूँ।  दुःख की इस घड़ी में सरकार सभी प्रभावित परिवारों के साथ है।  सीएम ने आगे लिखा' नूरपुर के स्कूली बस हादसे में उपचाराधीन घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।  प्रशासन हर संभव मदद के लिए जुटा है और इस हादसे के तुरंत जाँच के न्यायिक आदेश दे दिए गए हैं।

'

इस घटना पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने ट्वीट कर दुःख जताया है, उन्होंने लिखा 'हिमाचल के कांगड़ा में हुई स्कूल बस दुर्घटना में बच्चों की मौत की सूचना से मैं बहुत दुखी हूं।  ईश्वर इस संकट की घड़ी में परिजनों को शक्ति दे।  मैं घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए