लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश : किन्नौर जिले में भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या हुई 13, बचाव अभियान में जुटे आईटीबीपी के जवान

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 12, 2021 09:26 IST

हिमातल प्रदेश के किन्नौर में हुए भूस्ख्लन में मरने वालों का आकड़ा 13 हो गया है । इस भीषम तबाही में कई लोग घायल भी हुए हैं । फिलहाल टीमें राहत कार्य में जुटी है ।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश के किन्नौर में मरने वालों की संख्या हुई 13 आईटीबीपी के जवानों ने मलबे के अंदर से निकली लाश पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख मुआवजा देने की बात कही

शिमला : हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूस्खलन के कारण  मरने वालों की  संख्या 13 तक पहुंच गई है ।  भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी)  के जवान मलबे से शवों को निकाल रहे हैं और बचाव अभियान में लगे हुए हैं । 

13 लोगों के मौत की हुई पुष्टि 

राज्य सरकार के अनुसार, अबतक 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला लिया गया है । इस हादसे में एक बस, एक बोलेरो औऱ उसके यात्री मलबे के नीचे नहीं मिले हैं और उनका अभी तक पता नहीं चल पाया है । बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किन्नौर भूस्खलन में हुए लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और मारे गए लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायल हुए लोगों को 50000 रुपए मुआवजा राशि देने की घोषणा की।

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरफ) की टीम गुरुवार को हिमाचल प्रदेश में किन्नौर भूस्खलन स्थल पर खोज अभियान में लगी हुई है । आईटीबीपी के अनुसार एक और शव मिलने के बाद किन्नौर भूस्खलन स्थल से बरामद शवों की संख्या 13 हो गई है । गुरुवार सुबह आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट धर्मेंद्र ठाकुर ने कहा कि 'हमने बस के अवशेषों का पता लगा लिया है और एक शव बरामद किया गया है ।'

बुधवार को हुई ती घटना 

आपको बता दें कि बुधवार को हुए इस भीषण हादसे के बाद तबाही मच गई ।भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने किन्नौर में भूस्खलन के बाद एक बस के मलबे से एक और शव बरामद किया था । इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 11 हो गई थी । सरकार ने बुधवार देर रात कहा था कि कुल 13 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया और 10 की मौत हो गई है । एक बस , एक बोलेरो और उसके यात्री के नीचे नहीं पाए गए और उसका भी पता नहीं चल सका है । जवान बचाव अभियान में लगे हुए हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी भूस्खलन में हुई मौतों पर शोक जताया । उन्होंने कहा यह सुनकर दुख हुआ कि हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन के कारण कई लोगों की मौत हो गई और अन्य खतरे में हैं । मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ है । राहत और बचाव कार्य में पूर्ण सफलता के लिए प्रार्थना करता हूं 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशभूस्खलननरेंद्र मोदीआईटीबीपी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस