लाइव न्यूज़ :

जानें विधायक दल की बैठक से पहले क्या बोलीं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 9, 2022 13:44 IST

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कुल 40 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 25 सीटों के साथ समाप्त हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देप्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कई नामों पर चर्चा हो रही है।उन्होंने कहा कि हमें इसे नवनिर्वाचित विधायकों के निर्णय पर छोड़ देना चाहिए।कांग्रेस ने 68 सदस्यीय हिमाचल प्रदेश विधानसभा में गुरुवार को 40 सीट जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है।

शिमला: कांग्रेस ने 68 सदस्यीय हिमाचल प्रदेश विधानसभा में गुरुवार को 40 सीट जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया और इस तरह राज्य में 1985 से चला आ रहा हर पांच साल पर राज बदलने का रिवाज कायम रहा। ऐसे में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से सत्ता छीनने के बाद कांग्रेस ने शुक्रवार को यहां अपने सभी नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई है।

इसी क्रम में विधायक दल की बैठक से पहले हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह ने कहा, "वे उनके (वीरभद्र सिंह) परिवार की उपेक्षा नहीं कर सकते। हम उनके नाम, चेहरे और काम के दम पर जीते हैं। ऐसा नहीं हो सकता कि आप उनका नाम, चेहरा और परिवार इस्तेमाल करें और किसी और को श्रेय दें। हाईकमान ऐसा नहीं करेगा।" बता दें कि प्रतिभा सिंह दिवंगत कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं। 

प्रतिभा सिंह ने ये भी कहा, "यह बड़ी जिम्मेदारी सोनिया गांधी ने दी थी और उन्होंने मुझसे कहा था कि वह मुझे राज्य प्रमुख के रूप में चुन रही हैं और अब मुझे (सिंह को) सभी 68 निर्वाचन क्षेत्रों में जाना होगा और राज्य जीतना होगा। मैंने वह ईमानदारी से किया। परिणाम हमारे सामने है।"

वहीं, प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कई नामों पर चर्चा हो रही है। तमाम समीकरण देखे जा रहे हैं। हमें इसे नवनिर्वाचित विधायकों के निर्णय पर छोड़ देना चाहिए। अब यह विधायकों को तय करना है कि वे किसे अपना नेता चाहते हैं। इस बारे में हाईकमान को अवगत कराया जाएगा और फिर वे इस पर अपना निर्णय लेंगे। लोगों ने अपना फैसला लिया। 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022कांग्रेसBharatiya Janata Party
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष