लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हुए कोरोना संक्रमित, दो दिन पहले भारत जोड़ो यात्रा में हुए थे शामिल

By विनीत कुमार | Updated: December 19, 2022 10:38 IST

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना संक्रमित हो गए हैं। गले में खराश की शिकायत के बाद कल उनका सैंपल टेस्ट के लिए लिया गया था। इसके रिजल्ट आज आए हैं। सुक्खू तीन दिन से दिल्ली में हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना संक्रमित हो गए हैं, दिल्ली में हैं मौजूद।सुक्खू 16 दिसंबर को राजस्थान में राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे।सुक्खू की आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलने की योजना थी।

शिमला: हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना संक्रमित हो गए हैं। सुक्खू में कोरोना के लक्षण नजर आने के बाद कल टेस्ट के लिए उनका सैंपल लिया गया था। सुक्खू के गले में खराश की दिक्कत थी। सुक्खू इस समय दिल्ली में हैं और आज ही उन्हें हिमाचल प्रदेश लौटना है।

सुक्खू ने पिछले तीन दिन से दिल्ली में रहने के दौरान कई बड़े कांग्रेसी नेताओं से मुलाकात की है। उन्होंने हाल में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन  खड़गे से भी मुलाकात की थी। इसके अलावा वह भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में भी शामिल हुए थे।

16 दिसंबर की सुबह चाय के लिए विराम के बाद सुक्खू के अलावा अग्निहोत्री और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एचपीसीसी) की प्रमुख प्रतिभा सिंह, उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह और राज्य के कुछ अन्य नवनिर्वाचित विधायक तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला भी राजस्थान के दौसा में यात्रा में शामिल हुए थे। इसके बाद सुक्खू दिल्ली लौट आए थे।

नरेंद्र मोदी से आज होनी थी मुलाकात

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू के सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी से भी मिलने की योजना थी। बहरहाल, अब सुक्खू के कोरोना संक्रमित होने के बाद उनकी पीएम मोदी से मुलाकात नहीं हो सकेगी। फिलहाल इस बात पर भी संशय है कि सुक्खू आज शिमला लौट जाएंगे या दिल्ली में ही क्वारंटीन रहेंगे।

बताते चलें कि हिमाचल प्रदेश में हाल में हुए चुनाव में कांग्रेस ने विधानसभा की 68 में से 40 सीट पर जीत दर्ज की है। पार्टी ने सुक्खू (58) को मुख्यमंत्री नियुक्त किया था। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में पार्टी की राज्य इकाई की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और मुकेश अग्निहोत्री समेत कुछ अन्य दावेदार भी शामिल थे। हमीरपुर जिले के नदौन से चार बार के विधायक सुक्खू ने 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। अग्निहोत्री ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

टॅग्स :सुखविंदर सिंह सुक्खूकोरोना वायरसहिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन हैं विनय कुमार?, वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह की जगह होंगे हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

भारतनमनाश स्याल कौन थे? दुबई एयर शो के दौरान तेजस क्रैश में जान गंवाने वाले पायलट

भारतजरूरी सूचना?, परीक्षा में अंगूठी, कड़े, ब्लूटूथ, ब्रेसलेट, चेन, मोबाइल और मंगलसूत्र पर बैन, आखिर वजह

क्रिकेटक्रांति गौड़ को 10000000 रुपये देगी मप्र सरकार और रेणुका सिंह को 1 करोड़ रुपये देगी हिमाचल प्रदेश सरकार, विश्व कप जीतने वाली खिलाड़ी पर इनाम की बारिश

कारोबारदिवाली तोहफा?, केंद्र के बाद इन राज्य में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, करोड़ों कर्मचारी और पेंशनधारकों को फायदा, चेक करें लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर