लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश: सिरमौर में खाई में बस गिरने से 6 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत, 11 घायल 

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 5, 2019 16:14 IST

इस हादसे में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बता दें कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Open in App

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में एक बस खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 6 बच्चे शामिल हैं। वहीं, इस हादसे में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बता दें कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

सिरमौर के पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने कहा, ‘‘डीएवी स्कूल की एक निजी बस गहरे खड्ड में गिर गई। स्कूल के छह बच्चों और बस चालक की हादसे में मौत हो गई।’’ मालपानी ने बताया कि समीर (5), आदर्श (7), कार्तिक (14) और चालक राम स्वरूप (40) की मौके पर ही मौत हो गई। अभिषेक और उसकी बहन संजना और नैतिक चौहान ने ‘नाहन मेडिकल कॉलेज’ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि हादसे में घायल 12 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि 12 घायलों में 10 स्कूली बच्चे संध्या, रक्षिता, अंजलि, राजीव, आयुष, वैष्णवी, ध्रूव, मन्नत, आरुषि और सुंदर सिंह हैं।सिरमौर के उपायुक्त ललित जैन ने सानगढ़ के उप प्रभागीय मजिस्ट्रेट राजेश धीमन को घटना की विस्तृत जांच करने और 15 दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा है।जैन ने धीमन को मृतकों के परिवार वालों को 20,000 रुपए और घायलों को 10,000 रुपए की तत्काल मदद मुहैया कराने को भी कहा है।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यहिमालय से पश्चिमी घाट तक जलते ‘ग्रीन लंग्स’

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील