लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में एक शादी समारोह में जाने के दौरान 23 ​​लोगों से भरी बस पलटी, 10 लोग घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 28, 2019 14:28 IST

सिरमौर जिले के मैरीग इलाके के एक गहरी खाई में  यह बस लुढ़क गया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने सभी घायलों को एक पास के अस्पताल में भर्ती कराया है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना में कुल 10 लोग घायल हुए हैं। एक शादी समारोह में जाने के दौरान यह घटना घटी है।

हिमाचल प्रदेश में एक निजी बस के पलटने से 10 लोग घायल हो गए हैं। दरअसल, यह बस एक शादी समारोह में जा रही थी और घटना के समय बस में करीब 23 ​​लोग सवार थे। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, सिरमौर जिले के मैरीग इलाके के एक गहरी खाई में  यह बस लुढ़क गया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने सभी घायलों को एक पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। राजगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक भीष्म ठाकुर ने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है और उन्हें नाहन अस्पताल भेजा गया है।

इसके अलावा बता दें कि  उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बुधवार रात इसी तरह की एक घटना घटी थी। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है। दरअसल, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक भीषण बस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि इस सड़क दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए थे। 

एएनआई के मुताबिक, ये हादसा इतना जोरदार था कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। बस के मलबे को हटाने के लिए क्रेन का सहारा लिया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए थे। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसके बाद पीछे से आ रही एक और बस भी तेजी से दुर्घटनाग्रस्त बस से जा टकराई। ये टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों के परखच्चे उड़ गए। ये बस जयपुर से बिहार जा रही थी कि अचानक इसका टायर फट जाने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। 

 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यहिमालय से पश्चिमी घाट तक जलते ‘ग्रीन लंग्स’

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील