लाइव न्यूज़ :

हिमाचल सरकार शिमला में कोविड-19 रोगियों के लिए सेना के अस्पताल का इस्तेमाल करना चाहती है

By भाषा | Updated: April 28, 2021 20:22 IST

Open in App

शिमला, 28 अप्रैल हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार शिमला में सेना के अस्पताल का इस्तेमाल कोविड-19 रोगियों के लिए करना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य की राजधानी में वर्तमान में 479 बिस्तरों की क्षमता को बढ़ाकर 1179 करना चाहती है।

एक सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक उन्होंने कहा कि शिमला में कोविड-19 रोगियों के लिए सेना के अस्पताल का इस्तेमाल करने की अनुमति के लिए वह मामले को सैन्य प्रशिक्षण कमान (एआरटीआरएसी) के लेफ्टनेंट जनरल के समक्ष उठाएंगे।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक वर्तमान में 479 कोविड-19 बिस्तरों में से 280 बिस्तर भरे हुए हैं।

जिले में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करते हुए ठाकुर ने कहा कि आईजीएमसी के नए ओपीडी में चरणबद्ध तरीके से 300 अतिरिक्त बिस्तर बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि छोटा शिमला के आयुर्वेदिक अस्पताल में 50 बिस्तर, सिविल अस्पताल जुंगा में 50 बिस्तर और तुतीकांडी पार्किंग में 100 बिस्तर जोड़े जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए शिमला के आसपास 200 अतिरिक्त बिस्तर बढ़ाने का प्रयास भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रोहरू, खनारी और ठियोग के सिविल अस्पतालों में भी बिस्तरों की क्षमता को बढ़ाने का प्रयास होगा।

राज्य के स्वास्थ्य आंकड़ों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा के बाद शिमला कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित दूसरा जिला है।

शिमला में बुधवार को कोरोना वायरस के 168 नए मामले आए जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 14,122 हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 92,300 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब