Himachal Cabinet Expansion: सीएम सुक्खू के नेतृत्व वाले एक साल पुराने मंत्रिमंडल का विस्तार, मंत्रियों की संख्या बढ़कर 11, ये विधायक बने मंत्री, देखें लिस्ट
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 12, 2023 06:21 PM2023-12-12T18:21:47+5:302023-12-12T18:23:07+5:30
Himachal Cabinet Expansion: दो मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल करने के बाद राज्य में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।
Himachal Cabinet Expansion:हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाले एक साल पुराने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए उसमें राजेश धर्माणी और यादवेंदर गोमा को कैबिनेट मंत्री के तौर पर मंगलवार को शामिल किया गया। दो मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल करने के बाद राज्य में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।
Himachal cabinet expanded; Rajesh Dharmani, Yadvinder Goma inducted in Sukhvinder Singh Sukhu govt
— Press Trust of India (@PTI_News) December 12, 2023
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने यहां राज भवन में एक समारोह में मंत्रिमंडल में शामिल किए गए नए मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई। धर्माणी (51) पूर्व मुख्य संसदीय सचिव हैं और घुमारवीं से तीन बार के विधायक हैं, जबकि 37 वर्षीय गोमा जयसिंहपुर से दो बार के विधायक हैं। दोनों नेताओं के पास इंजीनियरिंग एवं एमबीए की डिग्रियां हैं।