लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने अमेरिकी महिला की सजा घटाकर 11 माह की

By भाषा | Updated: April 1, 2021 16:32 IST

Open in App

नैनीताल, एक अप्रैल उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने बिना वैध दस्तावेजों के भारत आई अमेरिका की एक महिला की चार साल के कारावास की सजा को घटाकर 11 माह कर दिया है।

अमेरिकी नागरिक फरीदा मलिक की याचिका पर बुधवार को सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे ने चार साल के सश्रम कारावास की सजा को ग्यारह माह में बदल दिया और अधिकारियों से कहा कि वे उसे अपने देश वापस जाने दें क्योंकि वह अपनी सजा पहले ही काट चुकी है।

निचली अदालत ने मलिक को चार साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी जिसे उसने उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी।

मलिक के अधिवक्ता ने उच्च न्यायालय में दलील दी कि निचली अदालत ने उसके अपराध के हिसाब से उसे कहीं बड़ी सजा दी है।

याचिका में यह भी कहा गया कि भारत और अमेरिका के रिश्ते सौहार्दपूर्ण हैं और भारत में रहने के दौरान महिला द्वारा कोई अन्य अपराध नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि भारतीय सुरक्षाकर्मियों ने भारत-नेपाल सीमा पर जांच के दौरान अमेरिकी महिला को बस में उस समय पकड़ा था, जब वह वैध वीजा के बिना यात्रा कर रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?