लाइव न्यूज़ :

पत्नी के कमाने के बावजूद, पति उसे कानूनी और नैतिक रूप से गुजारा भत्ता देने के लिए बाध्य: हाईकोर्ट

By विशाल कुमार | Updated: February 6, 2022 10:21 IST

याचिकाकर्ता ने 7 दिसंबर 2018 को मोगा के जिला न्यायाधीश (पारिवारिक न्यायालय) द्वारा पारित आदेश को चुनौती देते हुए पुनर्विचार याचिका दायर की थी, जिसमें पत्नी को प्रति माह 3,500 रुपये और नाबालिग बेटी को 1,500 रुपये प्रति माह का अंतरिम गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देयाचिकाकर्ता के अनुसार, पत्नी के झगड़ालू स्वभाव के कारण वे अलग रहने लगे।याचिकाकर्ता नेमोगा के जिला न्यायाधीश के आदेश के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर की थी।याचिकाकर्ता ने कहा था कि उसकी पत्नी शिक्षिका है और उसे अच्छा वेतन मिलता है।

चंडीगढ़:पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पारिवारिक अदालत के उस आदेश को चुनौती देने वाली एक व्यक्ति (पति) की पुनर्विचार याचिका को खारिज करते हुए कहा कि भले ही पत्नी कमा रही हो, पति उसे कानूनी और नैतिक रूप से गुजारा भत्ता देने के लिए बाध्य है।

याचिकाकर्ता ने 7 दिसंबर 2018 को मोगा के जिला न्यायाधीश (पारिवारिक न्यायालय) द्वारा पारित आदेश को चुनौती देते हुए पुनर्विचार याचिका दायर की थी, जिसमें पत्नी को प्रति माह 3,500 रुपये और नाबालिग बेटी को 1,500 रुपये प्रति माह का अंतरिम गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया गया था।

याचिकाकर्ता के अनुसार, उसकी 29 अप्रैल, 2017 को शादी हुई थी और उनकी बेटी का जन्म मार्च, 2018 में हुआ था और वह अपनी मां के साथ रह रही है। उन्होंने कहा कि पत्नी के झगड़ालू स्वभाव के कारण वे अलग रहने लगे।

याचिकाकर्ता ने तर्क दिया था कि उसकी पत्नी एमए, बीएड है और एक शिक्षिका के रूप में तैनात है जिसके लिए उसे अच्छा वेतन मिलता है जबकि कोरोना के कारण उसकी नौकरी चली गई है और वह अपने पिता पर निर्भर है।

जस्टिस राजेश भारद्वाज की खंडपीठ ने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को देखते हुए, यह अच्छी तरह से स्थापित कानून है कि भले ही पत्नी कमा रही हो, पति कानूनी और नैतिक रूप से उसे गुजारा भत्ता देने के लिए बाध्य है।

टॅग्स :हाई कोर्टपंजाबमहिला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया