लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार को उपकरण दान करने के इच्छुक विदेशियों के लिए पोर्टल बनाने को कहा

By भाषा | Updated: April 29, 2021 20:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को दिल्ली सरकार से ऐसे विदेशी लोगों के लिए एक पोर्टल बनाने को कहा, जो कोविड-19 मरीजों के लिए चिकित्सा उपकरण दान करने के इच्छुक हैं।

कई वकीलों ने अदालत को सूचित किया कि कई ऐसे प्रवासी भारतीय हैं, जो कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई में ऑक्सीजन सांद्रक समेत अन्य चिकित्सा उपकरण उपहार स्वरूप देकर भारत की सहायता करना चाहते हैं लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि इन्हें कहां भेजें?

उन्होंने कहा कि ऐसा कोई तंत्र नहीं है, जिसके जरिए दिल्ली सरकार विदेशों से मिलने वाले ऐसे चिकित्सा उपकरणों को स्वीकार कर सकती है।

दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी और कोविड-19 महामारी से संबंधित मुद्दों पर लगभग छह घंटे तक सुनवाई करने वाली न्यायमूर्ति विपिन सांघी एवं न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की पीठ ने दिल्ली सरकार को शुक्रवार तक इस संबंध में की गई कार्रवाई को लेकर रिपोर्ट सौंपने को भी कहा।

पीठ ने कहा, '' इस उद्देश्य के लिए दिल्ली सरकार एक पोर्टल बनाए ताकि विदेश में बैठे लोग, जो भारत को चिकित्सा उपकरण भेजने के इच्छुक हैं, वे सभी जानकारी साझा कर पाएं एवं दिल्ली सरकार के नाम पर उपकरण भेज सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos