लाइव न्यूज़ :

19 करोड़ रुपए की हेरोइन जब्त, तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 26, 2021 11:50 IST

Open in App

पश्चिम बंगाल पुलिस के एक विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन से तीन लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 19 करोड़ रुपए मूल्य की हेरोइन जब्त की। एसटीएफ द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि एसटीएफ और जीआरपी ने बुधवार को डिब्रूगढ़-नयी दिल्ली स्पेशल राजधानी ट्रेन के एक डिब्बे में छापा मारकर मणिपुर निवासी तीन लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 3.8 किलोग्राम हेरोइन जब्त की। उन्होंने बताया कि जब्त की गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 19 करोड़ रुपये है और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। विज्ञप्ति में बताया गया कि इस बीच, एक अन्य अभियान में एसटीएफ ने हथियारों का व्यापार करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 50 कारतूस और 49,000 रुपये नकद जब्त किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतCM योगी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलवी गिरफ्तार, UP STF ने बिहार से दबोचा

भारतकफ सिरपः एसटीएफ की गिरफ्त में अभिषेक और शुभम, 15 दिन से तलाश कर रहे थे अधिकारी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में भेजते थे दवा

क्राइम अलर्टUP: कफ सिरप तस्करी के आरोपियों पर लगेगा गैंगेस्टर एक्ट, जब्त होगी संपत्ति

भारतHaryana: STF ने करनाल समेत कई जिलों में हमले की कोशिश को किया नाकाम, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर को किया गिरफ्तार; विस्फोटक बरामद

क्राइम अलर्टUP Encounter: आजमगढ़ में एनकाउंटर, 1 लाख का इनामी बदमाश शंकर कनौजिया ढेर, STF के साथ मुठभेड़

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'