लाइव न्यूज़ :

कोणार्क के सूर्य मंदिर का छाप लिए ऐसा होगा 10 रुपये का नया नोट, जानें इसके फीचर्स

By स्वाति सिंह | Updated: January 6, 2018 08:22 IST

10 रुपये के नये नोटों के साथ पुराने 10 रुपये के नोट भी चलन में बरकरार रहेंगे।

Open in App

भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही राज्यपाल उर्जित पटेल के हस्ताक्षर के साथ 10 रुपये का नया नोट जारी करेगा। इसमें कोणार्क के सूर्य मंदिर की तस्वीर है जो देश के सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। इन नए नोटों का रंग चॉकलेटी ब्राउन होगा। आरबीआई के मुताबिक, जल्द ही लोगों के जेब में नये रंग वाले 10 रुपये के नोट होंगे और इसके बाद भी पुराने 10 रुपये के नोटों की कानूनी निविदा जारी रहेगी। यानी अभी पुराने नोट भी चलते रहेंगे, मौजूदा नोट चलन से बाहर नहीं होंगे।

नए नोट के दाईं तरफ के निचले हिस्से में 10 रुपये लिखा हुआ होगा वहीं बाईं तरफ देवनागरी में 10 रुपये लिखा हुआ होगा। इसके साथ नोट में अलग-अलग जगह छोटे शब्दों में आरबीआई (RBI),भारत, (INDIA) और 10 रुपये लिखा होगा। नोट के पिछले हिस्से में बाईं तरफ नोट छपने का साल लिखा है और स्वच्छ भारत का नारा भी लिखा हुआ होगा। 

आरबीआई 10 रुपये के 100 करोड़ नोट पहले ही प्रिंट कर चुका है, जिसके कारण इसके पीछे की तरफ छपाई का वर्ष 2017 लिखा होगा।

आखिरी बार 10 रुपए के नोट के डिजाइन में साल 2005 में बदलाव किया गया था। आठ नवंबर 2016  को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 500 रुपये और 1000 रुपये के पुराने नोट बंद कर दिए गये थे। उसके दो दिन भारतीय रिजर्व बैंक ने 500 रुपये और 2000 रुपये के नए नोट जारी किए थे।

टॅग्स :आरबीआईइंडियाबिज़नेस न्यूज़ इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?