लाइव न्यूज़ :

भारतीय सेना में अब तक 8 जवान हो चुके हैं कोरोना वायरस से संक्रमित, लद्दाख में एक जवान ठीक होने के बाद ज्वाइन कर चुका है ड्यूटी

By सुमित राय | Updated: April 17, 2020 14:27 IST

भारतीय सेना के 8 जवान अब तक कोरोना वायरस के चपेट में आ चुके हैं। यह जानकारी सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवाने ने दी।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय सेना में केवल 8 पॉजिटिव केस हैं, जिनमें से 2 डॉक्टर और 1 नर्सिंग असिस्टेंट हैं।सेना प्रमुख ने बताया लद्दाख में एक मामला था, जिसने ठीक होने ड्यूटी ज्वाइन कर ली है।

कोरोना वायरस का संक्रमण भारत में लगातार बढ़ता जा रहा है और इसकी चपेट में अब तक सेना के 8 जवान भी आ चुके हैं। हालांकि सेना का दावा है कि कोरोना को बढ़ने से रोकने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं और अब तक भारतीय सेना में केवल 8 पॉजिटिव केस सामने आए हैं।

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवाने ने कहा, "अब तक भारतीय सेना में केवल 8 पॉजिटिव केस हैं, जिनमें से 2 डॉक्टर और 1 नर्सिंग असिस्टेंट हैं। लद्दाख में एक मामला था, अब वह पूरी तरह से ठीक हो गया है और उसने ड्यूटी ज्वाइन कर ली है।"

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी मुठभेड़ के बाद दौरा करने गए सेना अध्यक्ष जनरल एमएम. नरवाने ने कहा, "भारत कोरोना वायरस महामारी से लड़ रहा है और अपने पड़ोसियों की मदद कर रहा  दूसरी तरफ पाकिस्तान सिर्फ आतंकवाद एक्सपोर्ट करने में बिजी है।" उन्होंने कहा, "ये बहुत दुख की बात है कि हमें कोरोना से लड़ाई भी लड़नी है और पड़ोसी देशों की ओर से हो रही परेशानियों को भी देखना है।" 

सेना प्रमुख ने आगे कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे समय में जब पूरी दुनिया और भारत इस महामारी के खतरे से जूझ रहे हैं, हमारा पड़ोसी हमारे लिए लगातार मुसीबत बढ़ा रहा है।" बता दें कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से सीमा रेखा पर कई बार सीजफायर का उल्लघंन कर चुका है, हालांकि भारतीय सेना ने भी जवाब कार्रवाई की है।

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमण को 13387 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें 437 लोगों की मौत हो चुकी है और 1748 मरीज ठीक भी हुए हैं, वहीं एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है। अब भारत में कोरोना वायरस के कुल 11201 एक्टिव केस मौजूद है।

टॅग्स :मनोज मुकुंद नरवानेभारतीय सेनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर