लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में भारी बारिश से जलजमाव जैसे हालात, पुलिस ने जारी की यातायात संबंधी सलाह

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 21, 2021 08:38 IST

दिल्ली में शनिवार को हुई भारी बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है । साथ ही दिल्ली की सड़कों पर जगह-जगह जलजमाव भी देखने को मिल रहा है । दिल्ली पुलिस ने लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है ।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में बारिश से हालात खराब, जगह-जगह हुआ जलजमावआईएमडी ने अगले दो घंटे तेज बारिश होने की बात कहीजलजमाव के बाद दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में शनिवार तड़के भारी बारिश हुई जिससे राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में तापमान में गिरावट आई ।  बारिश के कारण राजधानी के कुछ हिस्सों में जैसे आईटीओ क्षेत्र में जलभराव के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई जबकि प्रगति मैदान, लाजपत नगर और जंगपुरा इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया ।  लोगों को आवाजाही में भी काफी परेशानी आ रही है । 

अगले दो घंटे होगी बारिश 

भारत मौसम विज्ञान विभाग  के अनुसार, "दिल्ली (सफदरजंग) ने 21 अगस्त को सुबह 2.30 से 5.30 बजे के दौरान 73.2 मिमी बारिश की सूचना दी । " आईएमडी के अनुसार अगले दो घंटे तक दिल्ली के कई हिस्सों और आसपास के इलाकों में मध्यम से भारी बारिश और गर्जना जारी रहने की आशंका है । 

दिल्ली पुलिस ने सावधानी बरतने की दी सलाह

इस बीच दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर लोगों से आजाद मार्केट अंडरपास से बचने को कहा है। डीटीपी ने एक ट्वीट में कहा, "आज़ाद मार्केट अंडरपास 1.5 फीट जलभराव के कारण बंद है, कृपया इस मार्ग का उपयोग करने से बचें । असुविधा के लिए खेद है। जलभराव के कारण मिंटो ब्रिज पर यातायात की आवाजाही बंद कर दी गई है । कृपया जानें से बचें । उन्होंने कहा कि " जलभराव के कारण मूलचंद अंडरपास पर यातायात प्रभावित है।"

इससे पहले शुक्रवार को आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया था और दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की बात कही थी । आईएमडी ने शुक्रवार को  एक ट्वीट में कहा था, "दिल्ली (अयानगर, डेरामंडी), एनसीआर (फरीदाबाद, बल्लभगढ़, हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, नोएडा) के कुछ स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश होगी ।  मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने यह भी बताया कि हरियाणा के सोनीपत, पानीपत और गन्नौर में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी । 

टॅग्स :मानसूनभारतीय मौसम विज्ञान विभागदिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना