लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु और पुडुचेरी में चक्रवाती तूफान की आशंका, भारी बारिश बनी वजह

By भाषा | Updated: October 30, 2019 20:02 IST

क्षेत्रीय चक्रवात चेतावनी केंद्र के निदेशक एस बालाचंद्रन ने बुधवार को कहा कि कम दबाव का क्षेत्र केरल में तिरुवनंतपुरम के पश्चिम दक्षिण पश्चिम में है और इसके लक्षद्वीप की ओर बढ़ने की संभावना है और फिर यह गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देकॉमोरिन इलाके के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश हो रही है। अगले 24 घंटे में इसके गहरे दबाव के क्षेत्र में बदलने की आशंका है जो बाद में चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा।

कॉमोरिन इलाके के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश हो रही है। अगले 24 घंटे में इसके गहरे दबाव के क्षेत्र में बदलने की आशंका है जो बाद में चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा।

क्षेत्रीय चक्रवात चेतावनी केंद्र के निदेशक एस बालाचंद्रन ने बुधवार को कहा कि कम दबाव का क्षेत्र केरल में तिरुवनंतपुरम के पश्चिम दक्षिण पश्चिम में है और इसके लक्षद्वीप की ओर बढ़ने की संभावना है और फिर यह गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल जाएगा।

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा कि बाद के 48 घंटों के दौरान इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। बालाचंद्रन ने मछुआरों को कन्याकुमारी, लक्षद्वीप और दक्षिण केरल के तटों से 31 अक्टूबर तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है।

तमिलनाडु और पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे के दौरान अच्छी बारिश हुई है। 80 स्थानों पर भारी बारिश रिकॉर्ड की गयी है। उन्होंने तमिलनाडु और पुडुचेरी में अगले 24 घंटे के दौरान अच्छी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

टॅग्स :तमिलनाडुमौसममौसम रिपोर्टइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप