लाइव न्यूज़ :

मुंबई के पालघर और रायगढ़ में जबरदस्त बारिश, ठाणे में IMD का ऑरेंज अलर्ट, अजित पवार ने आपदा प्रबंधन टीमों को तैनात करने का निर्देश दिया

By अनिल शर्मा | Updated: July 19, 2023 13:06 IST

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने जिला कलेक्टरों को शहर में लगातार बारिश के मद्देनजर तुरंत एहतियाती कदम उठाने और राहत कार्य और आपदा प्रबंधन टीमों को तैनात करने का निर्देश दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई के कई हिस्सों में बुधवार सुबह से भारी बारिश हो रही है।MD ने आज पालघर और रायगढ़ जिलों के लिए 'रेड' अलर्ट जारी किया है। ठाणे, मुंबई और रत्नागिरी के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है।

मुंबईः मुंबई के कई हिस्सों में बुधवार सुबह से भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शहर के लिए रेड और ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी करते हुए कुछ हिस्सों में आज भारी से अत्याधिक भारी बारिश की संभावना जताई है। अत्यधिक बारिश की वजह से कई इलाकों में जन जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। रेलवे ने भी बयान जारी कर रेल सेवा के प्रभावित होने की जानकारी दी  है।

 सुबह नौ बजकर 40 मिनट पर पनवेल में तकनीकी खराबी के कारण पनवेल-बेलापुर हार्बर रेल मार्ग पर सेवाएं प्रभावित हो गईं। सोशल मीडिया पर सामने आई बारिश की तस्वीरों और वीडियो में चिंताजनक दृश्य दिखे। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवराज मानसपुरे ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी)-बेलापुर मार्ग पर रेलगाड़ियां सामान्य चल रही हैं। उधर, मध्य रेलवे के कई यात्रियों ने रेलगाड़ियां के 10 से 15 मिनट की देरी से चलने का दावा किया है।वहीं पश्चिमी रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि उनकी सेवाएं सामान्य हैं।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने जिला कलेक्टरों को शहर में लगातार बारिश के मद्देनजर तुरंत एहतियाती कदम उठाने और राहत कार्य और आपदा प्रबंधन टीमों को तैनात करने का निर्देश दिया। IMD ने आज पालघर और रायगढ़ जिलों के लिए 'रेड' अलर्ट और ठाणे, मुंबई और रत्नागिरी के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है।

 एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) की बस सेवाएं भी सामान्य रूप से चल रही हैं और उनके मार्ग में कोई बदलाव नहीं किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुंबई केंद्र ने मंगलवार को मुंबई और ठाणे जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था, जिसमें बुधवार को कुछ स्थानों पर भारी से अत्याधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। रायगढ़ और पालघर जिले के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी करते हुए कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और कहीं कहीं अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई है।

आईएमडी मुंबई ने अपने दैनिक मौसम पूर्वानुमान में अगले 24 घंटों में ‘शहर और उपनगरों में भारी बारिश और कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना’ का अनुमान जताया है। स्थानीय निकाय के अनुसार, दोपहर एक बजकर 23 मिनट के आसपास समुद्र में ज्वार आने के कारण 4.23 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को सुबह आठ बजकर 30 मिनट तक पिछले 24 घंटे के दौरान द्वीप शहर में औसतन 47.42 मिलीमीटर, पूर्वी शहर में 50.04 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 50.99 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :मुंबईमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी