लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-NCR के कई इलाकों में सुबह जमकर हुई बारिश, दिल्लीवासियों को मिलेगी वायु प्रदूषण से राहत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 28, 2019 08:04 IST

मालूम हो कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता में बुधवार को सुधार आया और बारिश तथा हवा की गति अनुकूल रहने के चलते यह ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई। शहर की वायु गुणवत्ता शाम सात बजे 133 दर्ज की गई जो कि ‘मध्यम’ श्रेणी में आती है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले दो महीने में पहली बार हरियाणा और पंजाब में वायु गु‍णवत्ता ‘संतोषजनक’ या ‘अच्छी’ श्रेणी में दर्ज हुई है। इन दो राज्यों में पराली जलाना लगभग बंद हो गया है और यहां बारिश भी हुई जिससे इसका असर वायु गुणवत्ता पर पड़ा। 

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज (28 नवबंवर) को जमकर बारिश हुई। इस बारिश से कई दिनों से वायु प्रदूषण से जूझ रहे दिल्लीवासियों को राहत मिलेगी। इससे पहले कल (27 नवंबर) की शाम को एनसीआर के कई इलाकों में हवा के साथ बारिश हुई। मालूम हो कि मौसम विभाग ने पहले ही बारिश होने के संकेत दे दिए थे।   

वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के आंकड़ों के अनुसार, लोधी रोड क्षेत्र में, 'मध्यम' श्रेणी में 114 में प्रमुख प्रदूषक पीएम 2.5 है। 

मालूम हो कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता में बुधवार को सुधार आया और बारिश तथा हवा की गति अनुकूल रहने के चलते यह ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई। शहर की वायु गुणवत्ता शाम सात बजे 133 दर्ज की गई जो कि ‘मध्यम’ श्रेणी में आती है। दिल्ली के 37 वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशनों में वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई जबकि लोधी गार्डन, पुसा, अरबिंदो मार्ग और बुराड़ी क्रॉसिंग पर गुणवत्ता स्तर ‘संतोषजनक’ तक पहुंचा जो कि लोगों के लिए राहत की बात है।

एक्यूआई 0-50 के बीच ‘अच्छा’, 51-100 के बीच ‘संतोषजनक’ और 101-200 के बीच ‘मध्यम’ और 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी और इसके आस-पास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। पिछले दो महीने में पहली बार हरियाणा और पंजाब में वायु गु‍णवत्ता ‘संतोषजनक’ या ‘अच्छी’ श्रेणी में दर्ज हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि इन दो राज्यों में पराली जलाना लगभग बंद हो गया है और यहां बारिश भी हुई जिससे इसका असर वायु गुणवत्ता पर पड़ा।  

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर