लाइव न्यूज़ :

मुंबई में भारी बारिश की संभावना, पालघर में दो लोगों की और ठाणे में एक की मौत

By भाषा | Updated: May 18, 2021 11:20 IST

Open in App

मुंबई, 18 मई भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चक्रवात ताउते के बाद मंगलवार को मुंबई और इसके उपनगरीय क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। बृहन्मुंबबई महानगरपालिका (बीएममसी) ने इस बारे में बताया।

बीएमसी ने सुबह सात बजे जारी आईएमडी के पूर्वानुमान का जिक्र करते हुए बताया कि बारिश के साथ शहर में 80-90 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

अधिकारियों के अनुसार, भीषण चक्रवाती तूफान से संबंधित अलगग-अलग घटनाओं में पास के पालघर में दो लोगों की और ठाणे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

बीएमसी ने बताया कि सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे और शाम साढ़े पांच बजे के बीच जब चक्रवात मुंबई तट के करीब से होते हुए गुजरात की ओर बढ़ा तब दक्षिणी मुंबई में कोलाबा में 189 मिमी और सांताक्रुज में 194 मिमी वर्षा दर्ज की गयी।

नगर निगम ने इससे पहले बताया था कि 114 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ मुंबई और पास के इलाकों में सोमवार को तेज बारिश की संभावना है।

पुलिस ने बताया कि पास के पालघर जिला में सोमवार को वालिव इलाके में एक ऑटो पर पेड़ टूटकर गिर जाने से ऑटो चालक की मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा वालिव इलाके में ही तेज हवाओं के कारण एक घर की छत का हिस्सा ढह जाने से उसकी चपेट में आकर 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि ठाणे में भारी बारिश के कारण कशिमिरा इलाके में एक मकान पर पेड़ गिर जाने के कारण 75 वर्षीय महिला की मौत हो गयी।

क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि ठाणे में मंगलवार को तड़के लोकपुरम इलाके में एक मकान के परिसर में ऊंची दीवार ढह गयी, हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि नुआपाड़ा समेत कई इलाकों में बिजली के खंभे और पेड़ उखड़ गये जिससे छह कारें क्षतिग्रस्त हो गयीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब