लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र समेत इन राज्यों में आज भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया 'रेड अलर्ट'

By भाषा | Updated: October 25, 2019 10:11 IST

मौसम विभाग के मुंबई केंद्र के अधिकारी ने बताया, ‘‘ चक्रवाती संचरण की वजह से पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र के मराठवाड़ा, पश्चिमी महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र में बारिश हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देइस बीच मौसम विभाग के गोवा केंद्र ने गुरुवार के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुंबई केंद्र के अधिकारी ने बताया, ‘‘ चक्रवाती संचरण की वजह से पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र के मराठवाड़ा, पश्चिमी महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र में बारिश हो रही है।

भारतीय मौसम विभाग ने आगामी शुक्रवार को तटीय कर्नाटक के अलावा तटीय कोंकण एवं गोवा में भी मूसलाधार बारिश की आशंका जताते हुए ‘ रेड अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग ने बुधवार को बताया कि 24 घंटे में 204.5 मिलीमीटर या इससे अधिक बारिश को मूसलाधार बारिश की श्रेणी में रखा जाता है।

मौसम विभाग के मुंबई केंद्र ने अरब सागर में चक्रवाती संचरण के प्रबल होने के बाद कोंकण, गोवा एवं तटीय कर्नाटक के लिए परामर्श जारी किया। इस बीच मौसम विभाग के गोवा केंद्र ने गुरुवार के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुंबई केंद्र के अधिकारी ने बताया, ‘‘ चक्रवाती संचरण की वजह से पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र के मराठवाड़ा, पश्चिमी महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र में बारिश हो रही है। आने वाले 24 घंटे में अरब सागर में दबाव के चलते बारिश का दौर और तेज होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘रेड अलर्ट का मतलब है कि संबंधित इलाकों में बहुत भारी बारिश होगी। यह कोंकण के सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी जिलों के लिए जारी किया गया है। अन्य इलाकों में अपेक्षाकृत कम तीव्र वर्षा गुरुवार और शुक्रवार को होगी।’’

महाराष्ट्र राज्य आपदा मोचन इकाई के अधिकारी ने बताया कि रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के जिला आपदा प्रबंधन निकाय को भारी बारिश के मद्देनजर तैयारियां करने को कहा गया है। इस बीच, प्रभावित क्षेत्रों के मछुआरों को भी समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रबाढ़मौसमकर्नाटकगोवामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप