जानलेवा बारिश: पांच राज्यों में 41 की मौत, पंजाब में अलर्ट के बाद घर से ना निकले की अपील

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 25, 2018 08:46 AM2018-09-25T08:46:28+5:302018-09-25T08:46:28+5:30

जम्मू कश्मीर, पंजाब, हिमाचल समेत उत्तर प्रदेश में स्थिति अचानक हुई बारिश से स्थिति खराब होती नजर आ रही है।

heavy rainfall in north india and punjab is on alert | जानलेवा बारिश: पांच राज्यों में 41 की मौत, पंजाब में अलर्ट के बाद घर से ना निकले की अपील

फाइल फोटो

नई दिल्ली , 25 सितंबर: दिल्ली एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत में बारिश का कहर जारी है। बारिश के कारण से उत्तर भारत के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। वहीं, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हिमाचल समेत उत्तर प्रदेश में स्थिति अचानक हुई बारिश से स्थिति खराब होती नजर आ रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज बारिश के चलते हिमाचल के कई रास्ते बंद हो गए। कई अहम रास्तों को भी भी फिलहाल बंद कर दिया गया है। इतना ही नहीं कई ऐसे में हाईवे हैं जहां लैंडस्लाइड होने की वजह से कई जगह लोग फंस गए हैं। उत्तरभारत के कई इलाकों में बारिश जारी है। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में तीन दिन में ही पूरे मानसून की 19% बारिश हो चुकी है।

दैनिक भास्कर की खबर के अनुसार इन पांच राज्यों में बारिश से हुए हादसों में 41 लोगों की मौत हुई है और हिमाचल में 1600 लोग अलग-अलग जगहों पर फंसे हैं। वहीं, बारिश के कहर के कारण फिलहाल पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। अलगे 24घंटे खतरे से भरे हो सकते हैं। इतना ही नहीं पंजाब में घरों से बाहर निकले से मना कर दिया है।

हिमाचल में 8, हरियाणा में 8, पंजाब में 11, उत्तराखंड में 6 और जम्मू-कश्मीर में 8 मौतों की पुष्टि हो चुकी है। हिमाचल में 1600 लोग अलग-अलग जगहों पर फंसे हुए हैं। चंबा में 816 बच्चों समेत 1200 लोग फंसे हैं। इसी तरह 350 से ज्यादा लोग लाहौल-स्पीति में फंसे हुए हैं।

Web Title: heavy rainfall in north india and punjab is on alert

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे