लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के 20 जिलों में भारी बरसात की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: August 6, 2020 19:43 IST

प्रदेश भर में बरसात दर्ज की गई. बीते 24 घंटोंं में राज्य के  रेहटी में 14, होशंगाबाद में 11, कटंगी, मुल्ताइ, लांजी में 9, महूखेड़ा में 8, बुधनी, आमला, बाग्ली में 7, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, महू, नसरूल्लागंज में 6 सेमी बरसात दर्ज की गई.

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों प्रदेश के सभी जिलो में अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.धार, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, श्योपुरकला जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा के साथ ही अति भारी वर्षा हो सकती है।

भोपालः मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए राज्य के 20 जिलों में भारी से लेकर अति भारी बरसात के साथ ही बिजली चमकने और गिरने की चेतावनी दी है। राज्य में इन दिनों बरसात का दौर जारी है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मानसून सक्रिय रहा. प्रदेश भर में बरसात दर्ज की गई. बीते 24 घंटोंं में राज्य के  रेहटी में 14, होशंगाबाद में 11, कटंगी, मुल्ताइ, लांजी में 9, महूखेड़ा में 8, बुधनी, आमला, बाग्ली में 7, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, महू, नसरूल्लागंज में 6 सेमी बरसात दर्ज की गई.

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों प्रदेश के सभी जिलो में अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आगामी 24 घंटों में  रीवा, सतना, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, होशंगाबाद, बैतूल, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, श्योपुरकला जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा के साथ ही अति भारी वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही इन जिलों में गरज चमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है. 

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को चेतावनी दी है कि मध्यप्रदेश के 20 जिलों में अगले 24 घंटे में भारी वर्षा हो सकती है। भारत मौसम केन्द्र, भोपाल के वरिष्ठ अधिकारी अजय शुक्ला ने बताया कि प्रदेश के रीवा, सतना, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, होशंगाबाद, बैतूल, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, शाजापुर, आगर मालवा, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर एवं श्योपर जिलों में कहीं—कहीं पर भारी वर्षा या अति भारी वर्षा हो सकती है।

उन्होंने कहा कि इन जिलों में कहीं—कहीं पर गरज के साथ बिजली गिरने की आशंका भी है। शुक्ला ने बताया कि प्रदेश के अन्य जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज के साथ बौछारे हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि ये चेतावनी मौसम केन्द्र ने कल सुबह तक के लिए जारी की है।

शुक्ला ने बताया कि पिछले 24 घंटों में रेहटी में 14 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि होशंगाबाद में 11 सेंटीमीटर, कटंगी, मुल्ताई एवं लांजी में नौ-नौ सेंटीमीटर, बुधनी, आमला एवं बागली में सात-सात सेंटीमीटर और छिंदवाड़ा, अनूपपुर, महू एवं नसरूल्लागंज में छह-छह सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में इस मानसून में अब तक 13 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसममौसम रिपोर्टमध्य प्रदेशग्वालियरइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस