लाइव न्यूज़ :

केरल में भारी बारिश का कहर, 11 लोगों की मौत, 12 लोग लापता, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

By रुस्तम राणा | Updated: October 17, 2021 12:10 IST

राज्य के केवाली, कोट्टयम में लापता लोगों को खोजने खोजने का काम सेना के द्वारा किया जा रहा है। आइएनएस गरुड़ से नौसेना का हेलिकॉप्टर प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहा है। वहीं एयर फोर्स के दो चॉपर एमआई-17 को रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए स्टैंडबाई में रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देNDRF की 11, सेना की 2 टीमों के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारीमौसम विभाग ने किया था केरल के 5 जिलों में रेड अलर्ट जारी

केरल में मूसलाधार बारिश की वजह से 11 लोगों की मौत हो गई है और 12 लोग लापता हो गए हैं। बारिश से सबसे ज्यादा तबाही कूट्टीक्कल, कोट्टयम, इडुक्की और कोक्कयर में हुई है। यहां पर एनडीआरएफ के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

केरल सरकार में मंत्री वीएन वासवान ने कहा कि बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ, जिसमें 3 लोगों की जान चली गई। सरकार लोगों के रेस्क्यू ऑपरेशन की कोशिश कर रही है। सरकार पूरी तरह से अलर्ट है। वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शनिेवार को केरल के 5 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया था। 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 2 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

डिफेंस के पीआरओ के मुताबिक राज्य के केवाली, कोट्टयम में लापता लोगों को खोजने का काम सेना के द्वारा किया जा रहा है। आइएनएस गरुड़ से नौसेना का हेलिकॉप्टर प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहा है। वहीं एयर फोर्स के दो चॉपर एमआई-17 को रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए स्टैंडबाई में रखा गया है।

बता दें कि केरल में रेस्क्यू ऑपेरशन के लिए नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स टीम की 11, सेना की दो और डिफेंस सर्विस कॉर्प्स की दो टीमों को तैनात किया गया है। इस बीच कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सभा सांसद विनय विश्वम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेटर लिखा है। उन्होंने इस आपदा में केरल की मदद करने की गुहार लगाई है। उन्होंने लेटर में लिखा कि लगातार बारिश से केरल में हालात खराब हो गए हैं। इसके लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार को ध्यान देने की जरूरत है।

टॅग्स :केरलएनडीआरएफभूस्खलन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य,' वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग