लाइव न्यूज़ :

हीटवेव की चेतावनी के बाद छत्तीसगढ़ में 24 अप्रैल से 14 जून तक स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान, सीेएम भूपेश बघेल ने किया ट्वीट

By अनिल शर्मा | Updated: April 21, 2022 11:55 IST

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने गुरुवार को बताया कि मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में भीषण ग्रीष्म लहर चलने की चेतावनी जारी की है।

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग द्वारा आगामी 24 घंटे भीषण ग्रीष्म लहर चलने की चेतावनी जारी की गयी हैछत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग ने आदेश में कहा कि राज्य के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में 24 अप्रैल से 14 जून तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी

छत्तीसगढ़ः मौसम विभाग द्वारा हीटवेव की चेतावनी के बाद प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए स्कूलों में 20 दिन पहले ही छुट्टियों का ऐलान कर दिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को ऐलान किया कि भीषण गर्मी के मद्देनजर राज्य के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में 24 अप्रैल से 14 जून तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने गुरुवार को बताया कि मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में भीषण ग्रीष्म लहर चलने की चेतावनी जारी की है। बघेल ने ट्वीट में लिखा- मौसम विभाग द्वारा आगामी 24 घंटे भीषण ग्रीष्म लहर चलने की चेतावनी जारी की गयी है। इसको ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग और नगरीय निकायों को ग्रीष्म लहर से नागरिकों को बचाने हेतु प्रयास करने एवं सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग ने छुट्टियों के मद्देनजर छात्रों से कहा कि 25 अप्रैल को जिन विद्यार्थियों के आखिरी लाइन असाइनमेंट हैं वें अपनी इच्छा अनुसार स्कूल जा सकते हैं। लेकिन इसके बाद स्कूल सीधे 15 जून को नए शैक्षणिक सत्र के साथ दोबारा खुलेगा। 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के डेटा के अनुसार 18 अप्रैल 2022 को देश का सबसे गर्म जिला उत्तर प्रदेश का झांसी था। उसके बाद आगरा, हिसार, गुरुग्राम और नई दिल्ली थे।स समय देश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में भयानक गर्मी पड़ रही है। इसके साथ ही भारतीय मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में अगले 4 दिनों में बड़े पैमाने पर बारिश का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते पंजाब, हरियाणा व दिल्ली में अगले 2 दिनों में बारिश, गरज के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अनुमान है।

टॅग्स :भूपेश बघेलछत्तीसगढ़भारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो