लाइव न्यूज़ :

मौसम विभाग से आई राहत की खबर, भारत के अधिकांश हिस्सों में हीट वेव का दौर खत्म, बारिश का अनुमान

By रुस्तम राणा | Updated: May 2, 2022 16:34 IST

आईएमडी ने अपने ट्विटर पर मौसम की ताजा जानकारी देते हुए कहा, देश के अधिकांश हिस्सों में लू की स्थिति में कमी आई है। 04 मई तक उत्तर पश्चिमी भारत में गरज के साथ आंधी चलने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में अगले तीन दिनों में हल्की बारिश के होने की संभावना देश के अधिकांश हिस्सों में लू की स्थिति में कमी आई है

नई दिल्ली: उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में हीट वेव (गर्म हवाएं) का दौर खत्म हो चुका है। भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को इसकी जानकारी दी है। इसके अलावा मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में अगले तीन दिनों में हल्की बारिश के होने की संभावना है। 

आईएमडी ने अपने ट्विटर पर मौसम की ताजा जानकारी देते हुए कहा, देश के अधिकांश हिस्सों में लू की स्थिति में कमी आई है। 04 मई तक उत्तर पश्चिमी भारत में गरज के साथ आंधी चलने की संभावना है। जबकि पूर्वी भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 06 मई तक और पूर्वोत्तर भारत में 03 मई को ऐसी स्थिति देखने को मिल सकती है। 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित भारत के अधिकांश हिस्सों में लू के खत्म होने की संभावना है। उन्होंने कहा, "ओडिशा और बंगाल में गर्मी की लहर 30 अप्रैल को खत्म हो गई थी, जैसा कि हमने भविष्यवाणी की थी। 

मौसम वैज्ञानिक ने कहा, अगले दो से तीन दिनों में तेज हवाएं चलेंगी। हम उत्तर पश्चिमी भारत को भी एक पश्चिमी विक्षोभ के रूप में पीली चेतावनी दे रहे हैं। आईएमडी ने दिल्ली में 3 मई को बारिश होने की संभावना जताई है। जबकि राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में येलो अलर्ट जारी है।

एक "बहुत सक्रिय" पश्चिमी विक्षोभ के साथ, जेनामनी ने कहा कि अगले 6-7 दिनों के लिए, पूर्वी हवाएं भी बहुत तेज होंगी, और तापमान में वृद्धि नहीं होगी। हीट वेव को लेकर उन्होंने कहा, 7 मई तक हीटवेव नहीं बन सकती हैं। हम 7 मई के बाद सटीक स्थिति का विश्लेषण करने में सक्षम होंगे, लेकिन अभी मई में स्थिति अच्छी है," 

भारत इस साल भीषण गर्मी से पीड़ित रहा है और लाखों लोगों को गर्मी से खतरा है। वैज्ञानिकों तीव्र गर्मी की शुरुआत को जलवायु परिवर्तन से जोड़ा है।बता दें कि देश के कई हिस्सों ने अप्रैल में अपना उच्चतम औसत तापमान रिकॉर्ड किया, और चिलचिलाती मौसम मई तक बढ़ने की उम्मीद है।

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमानसूनहीटवेव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया