लाइव न्यूज़ :

Mungeshpur Record Temperature: दिल्ली @52.3 डिग्री सेल्सियस, सभी रिकॉर्ड टूटे

By धीरज मिश्रा | Updated: May 29, 2024 17:11 IST

Mungeshpur Record Temperature: दिल्ली में भीषण गर्मी के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में तापमान 52 डिग्री पार शाम पांच बजे बदला मौसम का मिजाजअगले दो दिन दिल्ली में हीट वेव को लेकर रेड अलर्ट जारी

Mungeshpur Record Temperature:दिल्ली में भीषण गर्मी के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। दिल्ली में पहली बार तापमान का पारा 52 डिग्री को पार कर गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के मुंगेशपुर में 52.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा कि हमने अभी 2 दिनों के लिए बिहार, झारखंड और ओडिशा के लिए हीटवेव से गंभीर हीटवेव जारी किया है। 3 दिनों के बाद बंगाल की खाड़ी से जब वहां नमी आएगी तो हालातों में सुधार होगा। मॉनसून के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं, हमारा अनुमान है कि आने वाले 24 घंटे में मॉनसून केरल में आ सकता है।

बदला मौसम का मिजाज

राजधानी दिल्ली में बुधवार शाम पांच बजे के करीब मौसम का मिजाज बदला। तूफान, तेज आंधी ने दिल्लीवालों को हल्की राहत महसूस कराई। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश, बूंदाबांदी और 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इससे दिल्ली-एनसीआर के निवासियों को बहुत राहत मिलेगी।

यहां भी तापमान 50 के पार

दिल्ली ही नहीं बल्कि, राजस्थान के चूरू, हरियाणा के सिरसा में तापमान का पारा 50 डिग्री के पार पहुंच गया। राजस्थान में अगले 48 घंटों के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है। हालांकि, 31 मई के बाद से 60 किलोमीटर प्रति घंटा हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

बिजली की मांग बढ़ी

दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच बिजली की डिमांड भी बढ़ गई है। डिस्कॉम अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच बिजली की मांग 8,302 मेगावाट तक पहुंच गई, जो अब तक की सर्वाधिक है।

गुरुवार को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भी दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। अधिकतम तापमान 45 डिग्री व न्यूनतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जाएगा। हालांकि, हल्के बादल के साथ हल्की-हल्की बरसात होने की संभावना जताई गई है।

टॅग्स :हीटवेवदिल्लीभारतीय मौसम विज्ञान विभागनॉएडापंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां