लाइव न्यूज़ :

Heat Wave In Bihar: बिहार में भीषण गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, तीन दिनों में 40 की मौत, 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी और अगले तीन दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं!

By एस पी सिन्हा | Updated: June 17, 2023 17:44 IST

Heat Wave In Bihar: मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा दक्षिण बिहार में अगले 48 घंटे तक भीषण लू चलने की संभावना जताई गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग ने रेड अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।पटना, गया, नालंदा और शेखपुरा में रात में भी लू चलने के आसार हैं।खगड़िया, जमुई में अगले 2 दिनों तक भीषण लू चलने की आशंका है।

Heat Wave In Bihar: बिहार में पड़ रही भीषण गर्मी ने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आसमान से मानो आग बरस रहा है। दिन हो या राते गर्मी ने जीना मुहाल कर दिया है। बीते 24 घंटे में लू लगने के कारण 12 लोगों की मौत हो गई। इस बीच पिछले तीन दिनों के दौरान भीषण गर्मी से मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 40 के करीब पहुंच गई है।

मरने वालों में बुजुर्ग और बच्चों की संख्या अधिक है। मौसम विभाग ने लगातार तीसरे दिन शनिवार को प्रदेश के 6 जिलों में अति भीषण उष्ण लहर का पूर्वानुमान जारी करते हुए रेड अलर्ट जारी किया था। इसके साथ 12 जिलों में भीषण हीट वेब का पूर्वानुमान जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

अगले तीन दिनों तक इससे राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा दक्षिण बिहार में अगले 48 घंटे तक भीषण लू चलने की संभावना जताई गई है। इसको लेकर मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। जारी अलर्ट के अनुसार पटना, गया, नालंदा और शेखपुरा में रात में भी लू चलने के आसार हैं।

इन इलाकों के अलावा पूर्वी चंपारण, नवादा, शेखपुरा, बांका, बेगूसराय, लखीसराय, खगड़िया, जमुई में अगले 2 दिनों तक भीषण लू चलने की आशंका है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक राकेश कुमार ने बताया कि इन दिनों प्रदेश में प्रचंड पछुआ चल रही है।

इसके परिणाम स्वरूप शनिवार और रविवार को पूर्णिया और कटिहार जैसे जिलों में भी भयंकर लू की आशंका बन रही है। कई जिलों में अब भी मानसून की उपस्थिति नहीं दिख रही है। राजस्थान से आ रही गर्म हवा, नमी की कमी, बादलों का न बनना आदि कारणों से प्रदेश के दक्षिणी भागों में तपिश चरम पर है।

राज्‍य के अस्‍पतालों में लू के मरीजों की संख्‍या बढ़ती जा रही है। पटना समेत प्रदेश का अधिकतम तापमान 40-43 डिग्री सेल्सियस के पास बना रहेगा। मौसम विभाग ने बिहार के 10 जिलों बक्‍सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा व शेखपुरा में इस साल पहली बार उष्‍ण रात्रि की चेतावनी जारी की है।

टॅग्स :हीटवेवबिहारपटनामौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप