लाइव न्यूज़ :

Coronavirus impact: वो दिल दहला देने वाला दृश्य था.. लाचार बेटे ने वीडियो कॉल से देखा पिता का अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: March 15, 2020 08:06 IST

जब एंबुलेंस से पिता का पार्थिव शरीर ले जाया जा रहा था तब वह अस्पताल के अपने कमरे की खिड़की से उन्हें आखिरी बार जाते हुए देख रहा था। उसने वीडियो कॉल के जरिए अपने पिता का अंतिम संस्कार होते देखा। एबेल ने 12 मार्च को अपने फेसबुक पेज पर लिखा, “ यदि मैं डॉक्टर के पास नहीं आया होता तो अपने पिता को आखिरी बार देख पाता। लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया क्योंकि संक्रमित होने की सूरत में मैं यह बीमारी दूसरों में नहीं फैलाना चाहता था।

Open in App
ठळक मुद्देअस्पताल की खिड़की से देखा पिता का पार्थिव शरीर, वीडियो कॉल पर देखा अंतिम संस्कारकतर से आठ मार्च को लौटा केरल का रहने वाला 30 वर्षीय लिनो एबेल अस्पताल में भर्ती अपने पिता के अंतिम क्षणों में उनके साथ रहना चाहता था

कोट्टायमः वह दिल दहलाने वाला दृश्य था जब एक लाचार बेटा अस्पताल के पृथक वार्ड की खिड़की से अपने पिता के पार्थिव शरीर को ले जाते हुए देख रहा था। कोरोना वायरस से प्रभावित और कतर से आठ मार्च को लौटा केरल का रहने वाला 30 वर्षीय लिनो एबेल अस्पताल में भर्ती अपने पिता के अंतिम क्षणों में उनके साथ रहना चाहते था। लिनो के पिता बिस्तर से गिर गए थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि कोविड-19 से प्रभावित देश से यात्रा करने और हल्की खांसी से ग्रस्त होने के कारण वह स्वयं स्वास्थ्य अधिकारियों के पास गया जिसके बाद उसे अस्पताल के पृथक वार्ड में भर्ती कर दिया गया। स्ट्रोक पड़ने के बाद उसके पिता की हालत बिगड़ने लगी और नौ मार्च को उनकी मौत हो गयी। उसी अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी लिनो अपने पिता को आखिरी बार देख भी नहीं पाया।

जब एंबुलेंस से पिता का पार्थिव शरीर ले जाया जा रहा था तब वह अस्पताल के अपने कमरे की खिड़की से उन्हें आखिरी बार जाते हुए देख रहा था। उसने वीडियो कॉल के जरिए अपने पिता का अंतिम संस्कार होते देखा। एबेल ने 12 मार्च को अपने फेसबुक पेज पर लिखा, “ यदि मैं डॉक्टर के पास नहीं आया होता तो अपने पिता को आखिरी बार देख पाता। लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया क्योंकि संक्रमित होने की सूरत में मैं यह बीमारी दूसरों में नहीं फैलाना चाहता था। कृपया यात्रा करने वाले सभी लोग स्वास्थ्य अधिकारियों को रिपोर्ट करें। यदि आप अपने कुछ दिन दे देंगे तो आप अपना बाकी समय अपने परिवार के साथ खुशी से बिता सकते हैं। पृथक वार्ड कोई यातना शिविर नहीं है।” अस्पताल में भर्ती अपने पिता के पास ना जाकर खुद को पृथक सेवा में सौंपने के लिनो के इस फैसले की मुख्यमंत्री पिनराई विजयन सहित कई लोगों ने सराहना की। विजयन ने शुक्रवार को कहा, ‘‘यह बहुत ही दुखद था। यह युवक इतनी लंबी यात्रा कर अपने पिता से मिलने आया। यहां पहुंचने के बाद भी वह अपने पिता से आखिरी बार नहीं मिल पाया बल्कि सामाजिक प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी दिखाते हुए उसने स्वयं को स्वास्थ्य अधिकारियों को सौंप दिया।” वायरल हो चुके फेसबुक पोस्ट में लिनो ने लिखा था कि अस्पताल में भर्ती अपने पिता के साथ समय बिताने के लिए वह केरल में आया था।

गिरने की वजह से उसके पिता के शरीर में आंतरिक रक्तस्राव हो रहा था। लिनो ने लिखा, ‘‘मैंने हवाई अड्डे पर आवश्यक फॉर्म भरे और अस्पताल पहुंच गया। मेरे शरीर का तापमान सामान्य होने के बाद भी मैंने सभी से दूरी बनाए रखी। मेरे गले में थोड़ी खांसी और खराश हो रही थी। मैंने अपने परिवार और दोस्तों के बारे में सोचने के बाद डॉक्टर के पास जाने का फैसला किया।” वह उसी अस्पताल के कोरोना वार्ड में डॉक्टर से मिला और कतर से यात्रा करने के कारण पृथक वार्ड में भर्ती हो गया। उन्होंने आगे लिखा, “देर रात पापा को स्ट्रोक आया और उनकी मृत्यु हो गई। मैं उनके बहुत करीब था लेकिन पृथक वार्ड में होने के कारण मैं उनसे मिल भी नहीं सकता था।” हालांकि लिनो की जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है और वह जल्द ही इडुक्की जिले के थोडुपुझा स्थित अपने घर लौट जाएंगे।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकेरलचीन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकमाल संजू सैमसन, 15 गेंद, 5 छक्के और 43 रन की धांसू पारी, 10.3 ओवर में हासिल किए 121 रन, 56 गेंद शेष रहते जीत

क्राइम अलर्टकांग्रेस के निलंबित विधायक राहुल ममकूट्टथिल ने की हैवानियत, गर्भावस्था के समय कई बार रेप, रिश्ता सार्वजनिक किया तो वीडियो करेंगे वायरल, कार में गर्भपात की गोलियां दीं

विश्वदुनियाभर में आफत?, हांगकांग में आग, 128 मरे, थाईलैंड में बाढ़ से 145 की मौत और श्रीलंका में बाढ़-भूस्खलन से 56 की मौत

क्राइम अलर्टKerala: पलक्कड़ विधायक राहुल ममकूटाथिल के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज, महिला का जबरन अबॉर्शन कराने का आरोप

विश्वHong Kong Fire: भीषण आग की चपेट में दर्जनों जिंदगियां, हांगकांड में इमारतों में लगी आग में मरने वालों की संख्या 94 हुई, कई लोग अब भी लापता

भारत अधिक खबरें

भारतKyrgyzstan: किर्गिस्तान में फंसे पीलीभीत के 12 मजदूर, यूपी गृह विभाग को भेजी गई रिपोर्ट

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: कहां से आया 'जय भीम' का नारा? जिसने दलित समाज में भरा नया जोश

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: आज भी मिलिंद कॉलेज में संरक्षित है आंबेडकर की विरासत, जानें

भारतडॉ. आंबेडकर की पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भारतIndiGo Crisis: लगातार फ्लाइट्स कैंसिल कर रहा इंडिगो, फिर कैसे बुक हो रहे टिकट, जानें