लाइव न्यूज़ :

ऊँ और गाय नाम सुनते ही कुछ लोगों के बाल-कान खड़े हो जाते हैं, करंट लग जाता हैः पीएम मोदी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 11, 2019 13:44 IST

इस अवसर पर पीएम मोदी ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम में मथुरा में कचरे से प्लास्टिक बीनने का काम करने वाली महिलाओं का हाथ बंटाया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गाय नाम सुनते ही कुछ लोगों को करंट लग जाता है। मथुरा रैली में मोदी ने कहा कि ऊँ शब्द सुनते ही कुछ लोगों के कान खड़े हो जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कहा कि ऐसा कहने वालों ने देश को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हमारे देश में पशुधन काफी बड़ी बात है, इसके बिना अर्थव्यवस्था, गांव कुछ नहीं चल सकता है। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मथुरा में मवेशियों में मुंह एवं खुरपका रोग व ब्रूसेलोसिस के उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस अवसर पर पीएम मोदी ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम में मथुरा में कचरे से प्लास्टिक बीनने का काम करने वाली महिलाओं का हाथ बंटाया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गाय नाम सुनते ही कुछ लोगों को करंट लग जाता है। मथुरा रैली में मोदी ने कहा कि ऊँ शब्द सुनते ही कुछ लोगों के कान खड़े हो जाते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि ऐसा कहने वालों ने देश को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हमारे देश में पशुधन काफी बड़ी बात है, इसके बिना अर्थव्यवस्था, गांव कुछ नहीं चल सकता है। ब्रज भूमि ने हमेशा से ही पूरे देश, पूरे विश्व और पूरी मानवता को प्रेरित किया है। आज पूरा विश्व पर्यावरण संरक्षण के लिए रोल मॉडल ढूंढ रहा है। 

लेकिन भारत के पास भगवान श्रीकृष्ण जैसा प्रेरणा स्रोत हमेशा से रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि जिनकी कल्पना ही पर्यावरण प्रेम के बिना अधूरी है। पर्यावरण और पशुधन हमेशा से भारत के आर्थिक चिंतन का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। यही कारण है कि चाहे स्वच्छ भारत हो, जल जीवन मिशन हो या कृषि और पशुपालन को प्रोत्साहन देना चाहिए।

पीएम ने कहा कि प्रकृति और आर्थिक विकास में संतुलन बनाकर ही हम सशक्त और नए भारत के निर्माण की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। आज आतंकवाद एक विचारधारा बन गई है, जो किसी सरहद से नहीं बंधी है। ये एक Global problem है, जिसकी मजबूत जड़ें हमारे पड़ोस में फल-फूल रही हैं। आतंकवादियों को पनाह और प्रशिक्षण देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भारत पूर्ण रूप से सक्षम है और हमने करके दिखाया भी है।

टॅग्स :मोदी सरकारनरेंद्र मोदीमथुरायोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया