लाइव न्यूज़ :

अस्पताल के बेड पर मनमोहन सिंह, मुलाकात के बाद मनसुख मांडविया के तस्वीर शेयर करने पर भड़की कांग्रेस

By भाषा | Updated: October 15, 2021 21:29 IST

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपाइयों के लिए हर चीज़ ‘फोटो ऑप’ है। उन्होंने कहा कि शर्म आनी चाहिए देश के स्वास्थ्य मंत्री को, जिन्होंने एम्स में भर्ती पिता तुल्य पूर्व प्रधानमंत्री से मुलाक़ात को पी.आर स्टंट बनाया।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने गुरुवार को मनमोहन सिंह से एम्स में मुलाकात की थी।कांग्रेस ने कहा- तस्वीर साझा करके देश के पूर्व प्रधानमंत्री की निजता का हनन किया गया है।मनमोहन सिंह की पुत्री दमन सिंह ने भी कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के साथ फोटोग्राफर के भी घुस जाने से वह परेशान थींं।

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से बृहस्पतिवार को मुलाकात के बाद उनकी तस्वीर साझा करके हर नैतिक मूल्य और देश के पूर्व प्रधानमंत्री की निजता का हनन किया है।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपाइयों के लिए हर चीज़ ‘फ़ोटो ऑप’ है। शर्म आनी चाहिए देश के स्वास्थ्य मंत्री को, जिन्होंने एम्स में भर्ती पिता तुल्य पूर्व प्रधानमंत्री से मुलाक़ात को पी.आर स्टंट बनाया। यह हर नैतिक मूल्य का उलंघन है, पूर्व प्रधानमंत्री की निजता का हनन है, स्थापित परम्पराओं का अपमान है। माफ़ी मांगें।’’

उधर, पूर्व प्रधानमंत्री की पुत्री दमन सिंह ने समाचार पोर्टल ‘द प्रिंट’ से बातचीत में आरोप लगाया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ एक फोटोग्राफर के भी उस वार्ड में घुस जाने से परेशान थीं, जिसमें मनमोहन सिंह भर्ती हैं।

दमन सिंह ने कहा, “मेरी मां बहुत परेशान थीं। मेरे माता-पिता एक मुश्किल हालात से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। वे बुजुर्ग हैं। वो कोई चिड़ियाघर में मौजूद जानवर नहीं हैं।’’

स्वास्थ्य मंत्री ने मुलाकात के बाद किया था ट्वीट

मांडविया ने बृहस्पतिवार को सिंह से मुलाकात कर उनकी सेहत का हाल जाना था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था, ‘‘आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह जी से एम्स में मुलाक़ात की व उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ली। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

गत बुधवार को 89 वर्षीय सिंह को एम्स के कार्डियो-न्यूरो केंद्र के निजी वार्ड में भर्ती कराया गया था और वह डॉक्टर नीतीश नाइक के नेतृत्व में ह्रदय रोग विशेषज्ञों की टीम की देख-रेख में हैं।

सिंह को सोमवार को बुखार आ गया था और वह उससे उबर भी गए थे लेकिन उन्हें कमजोरी महसूस होने लगी थी और वह केवल तरल चीजों का सेवन कर पा रहे थे।

टॅग्स :मनमोहन सिंहमनसुख मंडावियाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब