लाइव न्यूज़ :

बीजेपी की महिला नेता बोली- 'रथयात्रा' रोकने की कोशिश करने वाले पहियों के नीचे कुचले जाएंगे

By आदित्य द्विवेदी | Updated: November 12, 2018 09:40 IST

पश्चिम बंगाल इकाई की वरिष्ठ महिला नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा, ‘‘रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की बहाली है। हमने इसे पहले भी कहा है कि ‘रथ यात्रा’ को रोकने की कोशिश करने वाले वालों के सिर रथ के पहियों के नीचे कुचल जायेंगे।

Open in App

अभिनय से राजनीति में आई लॉकेट चटर्जी का कहना है कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी की रथयात्रा रोकने की कोशिश करने वाले को पहियों के नीचे कुचल दिया जाएगा। शनिवार (9 नवंबर) को मालदा जिले में एक जनसभा में संवाद्दाताओं से बात करते हुए चटर्जी ने ये विवादित बयान दिया। लॉकेट चटर्जी इस वक्त बीजेपी की पश्चिम बंगाल इकाई की महिला मोर्चा अध्यक्ष हैं।  लॉकेट चटर्जी ने भी कहा कि यह ‘यात्रा‘ राज्य में लोकतंत्र बहाली के मकसद से आयोजित की जा रही है।

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा अध्यक्ष अमित शाह इन तीन ‘रथ यात्राओं’ की शुरूआत करेंगे। राज्य की सभी 42 लोकसभा सीटों को समेटने वाली ये यात्राएं पांच, सात और नौ दिसम्बर को होंगी। यात्रा के समाप्ति पर पार्टी कोलकाता में एक व्यापक रैली आयोजित करेगी जिसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधित करने की संभावना है।

चटर्जी का विवादों से पुराना नाता

अगस्त में लॉकेट चटर्जी ने असम की तर्ज पर बंगाल में भी एनआरसी की मांग करके विवाद खड़ा कर दिया था। चटर्जी का कहना था कि बांग्लादेश से बड़ी संख्या में लोग यहां आते हैं और अवैध कामों में लगे रहते हैं। उनके इस बयान की राज्य सरकार ने कड़ी निंदा की थी। इसी प्रकार साल 2016 में उनके एक बयान ने इलेक्शन कमीशन को भी नाराज कर दिया था। उस वक्त चटर्जी के खिलाफ प्रेसिडिंग ऑफिसर ने धमकी देने के मामले में एफआईआर भी दर्ज करवाई थी।

बीजेपी की शांति भंग की कोशिश

चटर्जी ने कहा, ‘‘रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की बहाली है। हमने इसे पहले भी कहा है कि ‘रथ यात्रा’ को रोकने की कोशिश करने वाले वालों के सिर रथ के पहियों के नीचे कुचल जायेंगे। चटर्जी के इस बयान की राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस महासचिव पार्थ चटर्जी ने यह कहते हुये निंदा की है कि भाजपा नेता उकसाने वाले बयान देकर राज्य में शांति और स्थिरता को भंग करने की कोशिश कर रहे है।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा का मुख्य उद्देश्य बंगाल में अपने सांप्रदायिक एजेंडे को आगे बढ़ाना है। इसलिए वे उकसावे वाले बयान दे रहे हैं लेकिन बंगाल के लोग भाजपा की विभाजनकारी राजनीति को कामयाब नहीं होने देंगे।’’ 

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा और एएनआई से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :पश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?